Logo
ब्रेकिंग
आजादी के जश्न में झूम उठा रतलाम का वार्ड 16: 250 से अधिक वरिष्ठ जनों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गु... शहर में ऐसा पहला स्वतंत्रता दिवस मना....देशभक्ति और कौमी एकता की मिसाल, सम्यक गोल्ड सिटी में उमड़ा उ... एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप...

भंडारे में भक्ति का नज़ारा…गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दो बत्ती स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम परिसर में गुरुवार को 16वें वर्ष श्री साई बाबा के भंडारे में भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। भीषण गर्मी भी भक्तों की आस्था को नहीं डिगा सकी। दिनभर लोगों की चहल-कदमी से माहौल भक्तिमय हो चला। श्रद्धाभाव से आरती के बाद भंडारे में भोजन प्रसादी शुरू की ही। लोगों ने प्रसादी के बाद ठंडी छाछ पीकर गर्मी से राहत ली।

(सभी छाया चित्र:- लगन शर्मा)

कार्यक्रम के शुभारंभ की मुख्य अतिथि डीआरएम अश्वनी कुमार की धर्मपत्नी व पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती डॉ. अर्चना शर्मा रही। विशेष अतिथि अपर मंडल केएल मीणा, सीनियर डीएमई भजनलाल, सीनियर डीएसटीई अशोक जोशी, अभिषेक मिश्रा, सीनियर डीईई टीआरडी महेश गुप्ता, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर पावर लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र प्रजापति के अलावा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिना केवलरमानी भी शामिल हुई।


प्रारंभ में अतिथि श्रीमती शर्मा द्वारा ऑफिसर्स रेस्ट हाउस परिसर में स्थित साई मंदिर पर विधिवत पूजा की। इसके बाद स्वयं हाथों से प्रसादी वितरित कर भंडारे की शुरुआत करवाई गई।

दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता :- भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित हुए। रेलवे कर्मचारियों के परिजनों सहित आस-पास एरिया से सैकड़ों लोगों के आने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। जहां सभी के लिए बेहतर प्रबंधन के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में प्रसादी उपलब्ध कराई गई।
मामले में साई सेवा समिति के अध्यक्ष यशवंत टाक ने बताया कि जनसहयोग से दिनभर चले भंडारे में तकरीबन 4 हजार लोगों ने प्रसादी का लाभ लिया। हर बार की तरह डीआरएम सहित अधिकारियों ने भरपूर सहयोग दिया। भंडारे में साई भक्त पूर्व पार्षद संजय उपाध्याय ने भी व्यवस्था की बागडोर संभाली।

इस मौके पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, अध्यक्ष ह्रदेश पांडेय, अशोक तिवारी, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के सहायक महामंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, योगेश पाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में यशवंत टाक के अलावा, भानु प्रताप सिंह, वीरेंद्र नागौर, सुनील व्यास, मानक लाल,आसाराम, अंकित, मनोज, राहुल, लखन, गोविंद, लोकेंद्र सिंह, कारूलाल, मोहित, रोहित, सुरेश, राजेंद्र, लक्की, निकी, जोखिम, अजहर, लखन, मनोज, राहुल, भूमशिंग, राकेश सहित समस्त रेल कर्मचारी और कार ड्राइवर का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.