Logo
ब्रेकिंग
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा...

पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ….25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतरराष्ट्रीय कोच देंगे कोचिंग

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल द्वारा 12 से 25 जून तक आयोजित निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल कैंप का शुक्रवार शाम 5.30 बजे शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि और विशेष प्रशिक्षक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय विक्रम अवॉर्डी एवं अंडर-19 भारतीय बास्केटबॉल टीम सिलेक्टर संजय वशिष्ठ, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील दुबे, पूर्व खिलाड़ी राजू जाधव के अलावा वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहित और हर्षवर्धन तोमर मौजूद रहे।
मजदूर संघ रतलाम मंडल के खेल प्रकोष्ठ संयोजक/कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गौतम के निर्देशन में यह कैंप रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट परिसर के बास्केटबॉल कोर्ट में रहेगा। वहां अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा, विक्रम तथा कमल द्वारा में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिविर का उद्देश्य :- बास्केटबॉल कैंप आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और लगन को बढ़ाना, उनकी प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मार्गदर्शन से प्रशिक्षित करना है।
शुभारंभ पर सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र सोलंकी अमित चौहान, ईमरान खान, अशोक टंडन, सुनील डागर, मंडल कोषाध्यक्ष एवं खेल प्रकोष्ठ संयोजक महेन्द्र सिंह गौतम सहित पदाधिकारी रहे।

प्रशिक्षण का विवरण:- गौतम ने बताया कि प्रशिक्षण का समय रोज शाम 5 से शाम 7 बजे तक रहेगा। इसमें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और विक्रम अवॉर्ड प्राप्त प्रशिक्षक प्रकाश मिश्रा, विक्रम और कमल मेहरा नए बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे।
यह प्रशिक्षण विशेष तौर पर बच्चों और युवाओं के लिए रहेगा। इनसे वे खेल की तकनीक, टीम वर्क और अनुशासन में सुधार कर सकेंगे।
पहले दिन शिविर में शामिल बच्चों में खेल के प्रति अद्भुत उत्साह और ऊर्जा दिखाई दिया। हर शॉट, पास और ड्रिबल में उनकी जोशपूर्ण भागीदारी ने मैदान को जीवंत बना दिया। उनके चेहरे की चमक, खेल में उनकी लगन और टीम के प्रति उनकी भावना दर्शाती है कि ये युवा प्रतिभाएं आने वाले समय में खेल की दुनिया में चमकने की पूरी क्षमता रखते हैं। यह शिविर बच्चों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच को भी विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.