न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे बोर्ड द्वारा तीस हजार पदों की समाप्ति के फैसले के खिलाफ
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने प्रदर्शन कर जमकर विरोध किया। सुबह 7 बजे डीजल शेड तथा सुबह 10 बजे मंडल कार्यालय में प्रदर्शन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल मंत्री पुष्पेंद्र परासर एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा द्वारा किया गया।
जोनल संगठन महामंत्री शिव लहरी शर्मा एवं सहायक महामंत्री प्रशांत पांडेय ने बताया कि ऐसे पदों को खत्म करने से रेल कर्मचारियों के आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। जिससे कर्मचारियों में भयंकर असंतोष पैदा होगा।
मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि परिषद आगामी 29 मई को जोनल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करेगी।डीआरयूसीसी सदस्य अनिल उपाध्याय ने सभी पदाधिकारी गण के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन दिया गया। जिसमें शामिल शत्रुध्न वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बाबू लाल मीणा, संजय राठौर, देवी शंकर, धीरज प्रजापति, रंजीत सिंह, रनिंग शाखा सचिव रवि शंकर मीणा, इंजीनियरिंग शाखा सचिव अतर सिंह, रामफूल मीणा, रनिंग शाखा अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, एसएनटी शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, सचिव प्रभात आनंद, डीजल शेड शाखा सचिव ब्रजेश पाण्डे, अध्यक्ष हेतराम विश्नोई, जोनल कनवीनर राजेश दीक्षित, डीआरयूसीसी सदस्य जाखड़, विक्रम लंबा, विनय कुमार, कुणाल, परमेश चावला, नवल, कमलेश मीणा, विनोद मीणा, आकाश जरवाल, मनीष जाटव, इंजियरिंग शाखा अध्यक्ष फूल सिंह, राधे श्याम चोटिया, अंकुर सिंह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
