Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

मन की बात….किसानों के साथ कार्यक्रम करेगा किसान मोर्चा, बैठक में तय की जिम्मेदारियां

 न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। आगामी 31 मई को होने वाले कार्यकम मन की बात किसानों के साथ को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला बैठक भाजपा कार्यालय पैलेस रोड पर संपन्न हुई। बैठक मैं मुख्य अथिति मंदसौर संभाग सह प्रभारी व  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अर्जुन रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह रहे। जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया द्वारा अतिथियों का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया। प्रदेश मंत्री रघुवंशी ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल व  किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावडा के निर्देशानुसार  जिले मे “की मन की बात”  कार्यक्रम 100 स्थानो को चिह्नित कर किसानो के साथ की जायेगी। इसलिए जिला प्रभारी व सह प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल स्तर पर प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी को जिला प्रभारी व कन्हैया लाल पाटीदार को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बद्रीलाल चौधरी ने किया व आभार कन्हैया लाल पाटीदार ने माना। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds