Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

रेलवे कॉलोनी में अनोखी चोरी….क्वार्टर के कोठीयार्ड फांदकर घुसे चोर 2 मुर्गे, 12 कबूतर, 10 किलो बाजरा व टुल्लू पंप ले भागे

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के रेलवे एरिया में स्थित ओल्ड रेलवे कॉलोनी में चोरी की अनोखी घटना हुई। रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर से चोरों ने टुल्लू पंप के अलावा घर में रखा 2 किलो बाजरा चुराया।साथ ही 2 मुर्गे व 12 कबूतर भी ले भागे। पीड़ित रेलकर्मी ने सोमवार को रतलाम जीआरपी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।


ओल्ड कॉलोनी रोड नंबर 10 के 57/एल सरकारी क्वार्टर में रहने वाले सीनियर क्रेन ड्राइवर सतीश बारिया ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि अपने काम से शहर से बाहर गया था। तब रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोर मेरे शासकीय क्वार्टर की कोठीयार्ड की बाउंड्रीवाल से अंदर घुसे। चोर 1.5 एचपी की पानी का पंप के अलावा 10 किलो बाजरा व ट्रे ले गए। साथ ही पीछे के कोठीयार्ड में पिंजरे से 2 मुर्गे तथा 12 कबूतर चोरी कर ले गए।

बता दें कि कर्मचारी के क्वार्टर के पीछे गली और इससे सटे अधिकारियों के बंगले है। ऐसे में बंगलो में भी चोरी की वारदात की आशंका है।

रेलवे गार्ड के घर चोरी का सुराग नहीं:- इधर, दो दिन पहले  रेलवे से रिटायर्ड गार्ड भागचंद सबनानी के विष्णुपुरी इंद्रलोक नगर निवास से क़बाट में रखे 13 तोला सोने के जेवर चोरी हो गई थी। औद्योगिक पुलिस थाना में भागचंद ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.