Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि...

अभ्यास मैच के साथ फुटबॉल समर कैंप का समापन, रतलाम व निम्बाहेड़ा की टीम 1-1 अंकों के साथ बराबर रही

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे खेल मैदान में चल रहे वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के फुटबॉल समर कैंप का रविवार शाम को निम्बाहेड़ा व रतलाम के बीच खेले गए अभ्यास मैच के साथ समापन हुआ। दोनों टीमें 1-1 अंकों के साथ बराबर रही।

यूनियन द्वारा विगत 35 वर्षों से 5 साल से 15 साल के बच्चों का समर कैंप रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पर लगाया जाता है। इस वर्ष 19 अप्रैल से 10 मई तक यह कैंप शुरू हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार, मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री अनुष्का दुबे रही। यह फिलह6 उत्तराखंड में अध्यनरत हैं एवं फुटबॉल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व जापान में करते हुए रजत पदक प्राप्त कर भारत टीम का नाम रोशन किया।

यूनियन प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि कैंप में 130 बच्चों ने प्रतिदिन अभ्यास किया। बच्चों में से ही एक टीम तैयार कर रतलाम फुटबॉल क्लब एवं राजस्थान निंबाहेड़ा के बीच एक मैत्री मैच रखा गया। जिसमें दोनों ही टीम 1-1 से बराबर रहे।

संचालन यूनियन फुटबॉल क्लब के सचिव एवं जेसी बैंक पूर्व डायरेक्टर वाजिद खान के द्वारा किया गया एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष हरीश चांदवानी ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.