Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

MDDTI को NECA-2025 अवॉर्ड…60 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट से नेट ज़ीरो पॉलिसी अपनाई

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम महू रोड रेलवे कॉलोनी स्थित मंडल रेल प्रशिक्षण संस्थान (MDDTI), ने ऊर्जा संरक्षण एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। संस्थान ने वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण भागीदारी प्रमाण-पत्र (NECA-2025) प्राप्त किया है। यह सम्मान संस्थान द्वारा ऊर्जा दक्षता, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास की दिशा में किए गए निरंतर समर्पित प्रयासों का परिणाम है।


संस्थान परिसर में वर्ष 2022 से 60 किलोवाट पीक (KWp) क्षमता का सोलर प्लांट सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस आधुनिक सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से संस्थान ने भारत सरकार की ‘नेट ज़ीरो पॉलिसी’ को प्रभावी रूप से अपनाया है। जिसके परिणामस्वरूप MPSEB का बिजली बिल शून्य हो गया है। यह पहल न केवल ऊर्जा बचत का उदाहरण है। बल्कि स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहित करती है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा रेलवे के उत्कृष्ट प्रयासों को मान्यता देते हुए विद्युत (पावर) विभाग को वर्ष 2023-24 हेतु प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था। इसी क्रम में इस वर्ष राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण (NECA-2025) द्वारा विद्युत (पावर) विभाग के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार प्रजापति एवं उनकी संपूर्ण टीम को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।


इस उपलब्धि में प्लांट की सतत निगरानी, कुशल संचालन एवं नियमित रखरखाव में टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सोलर प्लांट एवं विद्युत उपकरणों का रखरखाव नरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (पॉवर), रतलाम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
इस अवसर पर विभाग की पूरी टीम ने अपने नेतृत्वकर्ता को व्यक्तिगत रूप से बधाई देते हुए भविष्य में भी ऊर्जा संरक्षण एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.