Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

वर्ष 2025-26 के लिए रतलाम मंडल को सात शील्ड….संयुक्त रूप से जनरल मैनेजर ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड का विजेता भी

फ़ोटो कैप्शन:- दक्षता शील्ड लेते रतलाम मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आलोक चतुर्वेदी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वर्ष 2025-26 के अंतर्गत रतलाम मंडल को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय द्वारा कुल सात शील्ड प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाली अन्य यूनिटों को भी कुल दो शील्ड प्रदान की गईं।
वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न विभागों एवं उत्पादन इकाइयों/कारखानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए महाप्रबंधक कार्यकुशलता शील्ड, बेस्ट इम्प्रूवमेंट शील्ड सहित विभिन्न शील्डों का वितरण मुंबई स्थित यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजित रेल सप्ताह समारोह के दौरान 08 मई 2026 को किया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे रामाश्रय पाण्डेय द्वारा रतलाम मंडल को मुंबई मंडल के साथ संयुक्त रूप से जनरल मैनेजर ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड प्रदान किया गय। इसके साथ ही सिग्नल एंड टेलीकॉम शील्ड, बेस्ट सर्वे एंड कंस्ट्रक्शन शील्ड एवं स्टोर शील्ड (स्टोर कार्यालय, दाहोद) एकल रूप में प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त इंटर डिविजनल ट्रैक मशीन शील्ड रतलाम एवं राजकोट मंडल, ई.एन.एच.एम. शील्ड रतलाम एवं वडोदरा मंडल, परिचालन शील्ड रतलाम एवं अहमदाबाद, कमर्शियल क्लीननेस शील्ड राजकोट एवं रतलाम तथा बेस्ट लोडिंग एफर्ट शील्ड अहमदाबाद एवं रतलाम को संयुक्त रूप से प्रदान की गई। संयुक्त रूप से प्राप्त शील्ड संबंधित दोनों यूनिटों के पास छः-छः माह के लिए रहेंगी। इनमें इंटर डिविजनल ट्रैक मशीन शील्ड, ई.एन.एच.एम. शील्ड एवं परिचालन शील्ड प्रथम छः माह रतलाम के पास रहेंगी।
इसी प्रकार कमर्शियल क्लीननेस शील्ड प्रथम छः माह राजकोट के पास तथा बाद के छः माह रतलाम के पास एवं बेस्ट लोडिंग एफर्ट शील्ड प्रथम छः माह अहमदाबाद के पास तथा बाद के छः माह रतलाम के पास रहेगी।

मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अश्वनी कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे पाण्डेय से शील्ड प्राप्त की।
रतलाम मंडल को प्राप्त सात शील्ड एवं अन्य यूनिटों को प्राप्त दो शील्डों की इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि यह सफलता अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते हुए अधिक से अधिक शील्ड रतलाम मंडल को प्राप्त होती रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.