Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

‘अपराध से मुक्ति, आध्यात्म से युक्ति’…जेल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार एवं आत्मपरिवर्तन के केंद्र : संत श्री हरिराम जी शास्त्री महाराज

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सर्किल जेल रतलाम में‘खुशी एक पहल वेलफेयर सोसाइटी’ द्वारा बंदियों के आध्यात्मिक उत्थान एवं नैतिक जागरण के उद्देश्य से ‘अपराध से मुक्ति, आध्यात्म से युक्ति’ विषय पर विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन रतलाम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत हरिराम जी शास्त्री महाराज ने कहा कि जेल अब केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार एवं आत्मपरिवर्तन के केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग, ध्यान, प्रार्थना एवं सत्संग व्यक्ति के अंतर्मन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। वास्तविक सुधार तब संभव होता है, जब व्यक्ति स्वयं आत्मचिंतन कर अपनी गलतियों को स्वीकार कर जीवन में नई दिशा अपनाने का संकल्प लेता है।

उन्होंने कहा कि अध्यात्म मनुष्य को संयम, सकारात्मक सोच एवं आत्मबल प्रदान करता है, जिससे वह अपराध प्रवृत्तियों से दूर होकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जुड़ सकता है। संत श्री हरिराम शास्त्री जी महाराज ने बंदियों को योग, ध्यान एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर ब्यावर से संत गोपाल राम जी महाराज एवं खाचरोद गुरुकुल के संत रामानुराग जी महाराज ने भी बंदियों को सन्मार्ग, अनुशासन एवं नैतिक जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही संत श्री मगनी राम जी जवाद संत श्री शिवराम जी जोधपुर भी मंचासिन थे।कार्यक्रम के दौरान बंदियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बंदियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा संतों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संतवृंद का पुष्पहार द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान बंदियों को प्रेरणादायी संदेश, आध्यात्मिक साहित्य एवं नैतिक जीवन से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सर्किल जेल अधीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह भदौरिया, उप जेल अधीक्षक श्री ब्रजेश मकवाना, पतंजलि योगपीठ युवा भारत जिला प्रभारी श्री विशाल कुमार वर्मा, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, समाजसेवी श्री अनिल झालानी, खुशी एक पहल संस्था सचिव श्री अमन महेश्वरी,  सदस्य निखलेश सोनी, भूपेंद्र गहलोत, आयुष पांचाल, रामसनेही हरि मानव परमार्थ सेवा संस्थान के श्री अशोक देवड़ा, श्री कन्हैया पटेल, तरुण सांखला, नैतिक पुरोहित सहित जेल प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित ने किया तथा आभार प्रदर्शन रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.