Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

प्लेटफॉर्म टिकिट का पचड़ा…. रेलवे स्टेशन पर परिजनों को छोड़ने पहुंचे, विंडो पर लंबी कतार, प्लेटफॉर्म टिकिट खरीदने के पहले ही आ रही ट्रेन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम स्टेशन पर लोगों को इन दिनों ट्रेन का टिकिट खरीदने जैसी मशक्कत करना पड़ रही है। दरअसल प्लेटफॉर्म टिकिट बिक्री के इंतजाम जनरल टिकिट की मुख्य विंडो पर कर दिए गए है। ऐसे में परिजनों को छोड़ने आ रहे लोगों को प्लेटफॉर्म टिकिट खरीदने के लिए मुख्य विंडो की लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। ऐसे में रोज यात्री रेल अधिकारियों की इस व्यवस्था को कोस रहे है।
बता दें कि कुछ अंतराल पहले रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र की खिड़की पर प्लेटफार्म टिकिट विक्रय की व्यवस्था थी। यह आम लोगों के लिए बेहद ही सुविधाजनक थी। अब इसका विक्रय यहां बंद कर देना बड़ी परेशान साबित हो रही है।
रतलाम स्थित राजस्व कॉलोनी निवासी विनोद संघवी बताते है कि प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए मुख्य टिकट विंडो पर जाना पड़ा। वहां यात्रा का टिकिट ले रहे यात्रियों की लंबी कतार थी। कतार में लगकर प्लेटफार्म टिकिट खरीदने का इंतजार करना पड़ा। तब तक प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़े रिश्तेदारों की ट्रेन आने का समय हो गया। दौड़ते-भागते रिश्तेदार को ट्रेन में चढ़ाने पहुंचना पड़ा।

नई एंट्री पर भी इंतजाम नहीं:- दूसरी ओर प्लेटफार्म नंबर चार पर जाने के लिए नए फूड प्लाजा के पास से एंट्री दी गई है। यह एंट्री सुविधाजनक होने से बड़ी संख्या में यात्री लाभ ले रहे है।लेकिन यहां भी प्लेटफार्म टिकिट विक्रय की व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को छोड़ने स्टेशन आने वाले लोगों को और मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। वे या तो प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बने टिकिट विंडो से ही प्लेटफॉर्म टिकिट खरीद कर लाए, या फिर बिना प्लेटफॉर्म टिकिट के ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें।
मामले में डीआरयूसीसी मेंबर अनिल उपाध्याय ने कहा कि यात्री सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म टिकिट पुनः पूछताछ केंद्र पर उपलब्ध कराने के लिए रेल प्रशासन से लिखित में मांग की जाएगी। यह मुद्दा डीआरयूसीसी की अधिकारियों के साथ बैठक में भी संज्ञान में लाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.