Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

रेलवे सीसीटीसी पदोन्नति परीक्षा….टाइम शेड्यूल जारी, तनाव घटा और निश्चिन्तता बढ़ी?

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे सीसीटीसी कैडर कर्मचारियों सहित अन्य पदों पर पदोन्नति के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रेल प्रशासन ने अब परीक्षा के टाइमटेबल का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10 मई को परीक्षा रहेगी। जबकि मुख्य परीक्षा के पहले की औपचारिकता का समय भी शेड्यूल में शामिल किया गया है।
दरअसल सीसीटीसी कैडर के टिकट चेकिंग कर्मचारी हर हाल पदोन्नति की परीक्षा में टिकिट चेकिंग में ही डिप्टी सीटीआई पद पाना चाह रहे हैं। इसलिए आशंका जताई जा रही हैं कि कई कर्मचारियों ने अपने आकाओं तक संपर्क कर लिया गया। लगता है वे आश्वासन भी हो गए है। बताया जा रहा कि परीक्षा की तैयारियों के लिए फ़िलहाल किसी भी कर्मचारी ने कोई सिक ली, नहीं कोई अवकाश पर उतरा है। जबकि ऐसी अहम परीक्षा के लिए पर्याप्त तैयारी होना जरूरी है।
बता दें कि पिछले माह दो विभागीय परीक्षा को लेकर शिकायत व आपत्ति का दौर चला था। ऑपरेटिंग विभाग के तहत शंटिंग मास्टर पद के लिए हुई विभागीय परीक्षा के बाद पात्र कर्मचारी का पैनल निरस्त कर दिया गया। परीक्षा निरस्त होने के पीछे भ्रष्टाचार से जुड़ी चर्चाएं भी हुई। वहीं असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा का पैनल जारी करने के बाद दावे-आपत्ति का समय भी नहीं दिया। विरोध के बावजूद आनन-फानन ट्रेनिंग के लिए तारीख भी जारी कर आशंकाएं निर्मित कर दी। इस परीक्षा में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे है।

98 पदों के लिए होना है परीक्षा:- कमर्शियल विभाग के तहत सीसीटीसी कैडर से डिप्टी सीटीआई पद (2000-2800-4200 ग्रेड पे) पर 98 पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा होनी है। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाने है। लेकिन बताया जा रहा है कि इसका सिलेबस बहुत ही कठिन है। परीक्षा में पात्र कर्मचारियों में से कुछ चेकिंग में डिप्टी सिटी बनाए जा सकता है। जबकि कुछ को बुकिंग सहित अन्य पद पर भी नियुक्ति दी जाएगी। लेकिन अधिकांश चेकिंग कर्मचारी की मंशा है कि उन्हें डिप्टी सीटीआई पद ही मिले। इसलिए वह नोटिफिकेशन जारी होने के तुरंत बाद से ही अपने-अपने आकाओं के संपर्क में जुट गए थे। वहीं परीक्षा के लिए कर्मचारी चिंतित नहीं है। ऐसे में आशंकाओं की मिली-जुली चर्चाएं चेकिंग कर्मचारियों के बीच चल रही हैं।

शंटिंग मास्टर परीक्षा का पैनल रद्द करने की वजहों की चर्चा गर्म:- इधर 13 अप्रैल को शंटिंग मास्टर पद के लिए हुई विभागीय परीक्षा के बाद पात्र कर्मचारी का तैयार पैनल निरस्त कर दिया गया है। इसे लेकर भले ही पात्र कर्मचारियों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई के संकेत नहीं दिखाई दिए। इसलिए परीक्षा में शामिल होकर सफल हुए कर्मचारियों में निराशा है।

ऐसा रहेगा परीक्षा का टाइम शेड्यूल

-परीक्षा का दिन व स्थान:- दिनांक 10 मई 2026। रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल रतलाम।
-रिपोर्टिग टाइम:- सुबह 8 बजे।
-गेट क्लोज़र टाइम:- सुबह 8.30 बजे।
-बायोमेट्रिक समय-सुबह 8.30 से 9 बजे तक।
-प्रेक्टिस टेस्ट समय:- सुबह 9.15 बजे से 9.30 बजे तक।
-परीक्षा शुरुआत का समय:- सुबह10 बजे से।
-परीक्षा खत्म होने का समय:- दोपहर 12 बजे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.