Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

12 हजार वर्ग फिट पांडाल तैयार, तैयारियां पूर्ण….रामस्नेही संत हरिराम महाराज शास्त्री की भागवत कथा से 27, धर्मलाभ लेने की अपील

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठ बड़ा रामद्वारा जोधपुर के परम पूज्य रामस्नेही संत हरिराम महाराज शास्त्री के संन्यास स्वर्ण वर्ष महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भागवत कथा की तैयारियां चरम पर है। यह कथा 27 मार्च रामनवमी से 2 अप्रैल हनुमान जयंती तक दोपहर में करमदी रोड पर होने जा रही है।

जानकारी देते हुए कथा संयोजक चेतन पटेल और कन्हैयालाल पटेल कान्हा ने बताया कि कथा की तैयारियां भी लगभग पूर्ण हो गई हैं। 12 हजार वर्ग फिट से भी अधिक का भव्य पांडाल बनाना प्रारंभ हो गया है। साथ ही पार्किंग की भी पृथक से व्यवस्था की गई है।

यह कथा खाचरोद रामद्वारा के स्वामी सुखरामदास वैदिक गुरुकुल के बच्चों के सेवार्थ कथा समर्पित है। कथा के सफल प्रयोजन के लिए बुधवार को राधाकृष्ण मंदिर मालिकुवा और सवारियां मंदिर करमदी रोड पर विराजित भगवान की प्रतिमा उत्सवी माहौल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर नवीन वस्त्र धारण करवाए गए।

इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। संत श्री हरिराम जी महाराज के मुखारबिंद से कथा के साथ-साथ भिन्न-भिन्न उत्सव भी आयोजित होंगे। संतश्री 27 मार्च को प्रातः इंदौर से सड़क मार्ग से रतलाम पधारेंगे और गोपाल मंदिर से प्रारंभ होने वाली कलश यात्रा में सुबह 9 बजे सम्मिलित होंगे।

कथा के मुख्य आयोजक ने नगर की धर्म प्रेमी जनता, माताओं-बहनों से अनुरोध किया है कि सभी परिवारजन, ईष्ट मित्रों सहित इस कथा लाभ अवश्य ही प्राप्त करें। गुरुकुल की सेवा में सहभागी बनकर सनातन धर्म संस्कार संस्कृति की सेवा करने का लाभ लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.