– सिंधी अति-वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह 22 फरवरी को।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शादी के पहले लड़का-लकड़ी के लिए प्री वेंडिंग शूट अनुचित है। इसे समाज में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। प्री वेंडिंग सहित शादियों में बड़े खर्च जैसी अन्य कुरीतियों का सिंधी समाज विरोध करता है। सिंधी पंचयत में इन्हीं मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा।
यह बात पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष आर.के. सतवानी ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा सिंधी अति-वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 22 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे गुरुनानक भवन, संत कंवरराम सिंधी नगर में किया जाएगा। समारोह में समाज में वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि में रतलाम नगर निगम के महापौर प्रहलाद पटेल तथा जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य सिंधी पंचायत रतलाम के अध्यक्ष आर. के. सतवानी करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि समाज के 80 वर्ष से अधिक उम्र के उन 51 अति-वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा, जो मूलतः जन्म से सिंध प्रांत के रहे है। इस सम्मान द्वारा नई पीढ़ी को उनके अनुभव और संस्कारों से प्रेरणा देने का उद्देश्य है।
इसी अवसर पर अमर बलिदानी शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।
200 किमी के दायरे में आने वाले शहरों की पंचायतों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर प्री वेंडिंग, शादियों मि मितव्ययिता तथा मृत्युभोज सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों को बंद करने का फैसला भी लिया जाएगा।
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का...
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत...
रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प...
सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क...
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...
अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ...
गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...
मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...
रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज
अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...
