Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

सीटीआई पदोन्नति पर हर्षभरा सुकून….टिकिट चेकिंग कर्मचारियों ने यूनियन नेताओं को पहनाएं हार, किया स्वागत, जताया आभार

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। काफी दिनों से लंबित सीटीआई (4800) की पदोन्नति के आदेश जारी होने पर टिकिट चेकिंग के सीटीआई कर्मचारियों में सुकून है। कर्मचारियों ने वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों का आभार जताया। सभी ने इनका स्वागत किया।
प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि सीटीआई 4800 ग्रेडपे को लेकर यूनियन द्वारा पीएनएम में आइटम बनाया था। इस मुद्दें को मजबूती से रखा था। इसके बाद आदेश जारी होने से कर्मचारियों को लाभ मिला।।

यूनियन कार्यालय पर जताया आभार:- चेकिंग कर्मचारियों ने यूनियन कार्यालय पर सादे समारोह में कार्यक्रम आयोजित किया। मंडल मंत्री मनोहर बारठ एवं मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल कार्यालय सचिव अशोक तिवारी, यातायात शाखा के अध्यक्ष राजेश जैन, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर एवं पूर्व जैसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान का टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा आभार माना एवं स्वागत किया। इस अवसर पर चेकिंग विभाग के 25 से अधिक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में यूनियन के युवा सचिव बेनी प्रसाद मीणा, शैलेंद्र मालवीय, मोहनलाल जोशी, राकेश शर्मा, राजेंद्र बुनकर, ईश्वर लाल मीणा, बनवारी लाल मीणा, शेख इरफाjन, शादाब खान, प्रमोद शर्मा, बहादुर सिंह भाटी, अजय पाल सिंह, प्रदीप पालीवाल, दिनेश आर, राकेश यादव, गौतम चतुर्वेदी और मुनेश मीना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वाजिद खान ने किया एवं आभार राजेश जैन जी ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.