Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

कुली की ईमानदारी….कोच खोजने की हड़बड़ी में 1 लाख रुपए से भरा बैग प्लेटफॉर्म पर छोड़ इधर-उधर हो गए बुजुर्ग, कुली ने किया सुपुर्द

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आई तो एक बुजुर्ग हड़बड़ी में अपना 1 लाख से अधिक रूपयों से भरा बैग प्लेटफॉर्म पर ही छोड़ दिया। इसे कहां रखा यह भी भूल गए। भीड़ में बैग इन्हें नहीं मिला तो बेसुद खोजते रहे। कुछ ही देर में कुली को यह बैग मिला। तब कुली ने आरपीएफ पोस्ट पर सूचना कर यात्री बुजुर्ग को बैग सुपुर्द किया। बुजुर्ग हार्ट पेशेंट थे तथा अपने उपचार के लिए रुपए लेकर जा रहे थे। कुली की ईमानदारी पर सभी ने धन्यवाद देकर सराहना की।
मामला 22 जनवरी रात करीब 9.30 बजे का है। यात्री रसिकलाल पिता चिमनलाल शाह उम्र (72) साल निवासी A-403 अजंता एलोरा बिल्डिंग दहिसर ईस्ट (महाराष्ट्र) रतलाम से जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में सवार होने प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आए। इनकी एस-6 कोच में बर्थ थी। कोच खोजने की हड़बड़ी में यात्री ने अपना रुपयों से भरा बैग प्लेटफॉर्म पर रख दिया। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ गई तो यात्री बैग रखने का स्थान भूल गए। कुछ ही देर में ट्रेन चलती बनी। बैग नहीं मिलने से बेसुध यात्री प्लेटफॉर्म पर चिल्लाने लगे। उन्होंने सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह को देख सूचना दी। उन्होंने बताया कि मेरा बैग मिल नहीं रहा है। मैंने कहा रख दिया है मुझे भी मालूम नहीं।
इधर, कुली भरतसिंह पिता गंगाराम बिल्ला नंबर 2469 को यह बैग प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर इंट्री गेट की ओर रखा दिखाई दिया। तब अपने साथी कुली गब्बू पिता नबी बिल्ला नंबर 2794 के साथ बैग लेकर आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। हालांकि पोस्ट पर यात्री पहले ही मौजूद थे। कुलियों की उपस्थिति में बैग खुलवाया गया। तब इसमें सभी सामान सहित 1 लाख 15 हजार रुपए यथावत मिलें। यात्री को उनका बैग सलामती से सुपर्द किया गया। आरपीएफ ने यात्री को समझाइश दी कि इतनी रकम लेकर वे अकेले यात्रा नहीं करें।

इसलिए आए थे रुपए लेने:- यात्री रसिकलाल ने बताया कि उन्हें हार्ट का ऑपरेशन करवाना था। रिश्तेदार के यहां से रुपए लेने मुंबई से रतलाम आया था। रुपए लेकर वापस मुंबई जाने के लिए रतलाम प्लेटफॉर्म आया था। तभी हड़बड़ी में वह बैग भूल गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.