Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

रतलामी कहलाने के गौरव का दिन….जय रतलाम के उदघोष पुष्प वर्षा के साथ धूम धाम से रैली निकली

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर रतलाम का 374 वा स्थापना दिवस  धूमधाम से नगर की जनता के मध्य प्रतिवर्षानुसार  रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा विशाल जय रतलाम वाहन  रैली रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति संयोजक पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में महलवाडा चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से  महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुनः महलवाड़ा पर सम्पन्न हुई ।

पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने राज महल महलवाडा में प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर  मां पदमजा माता को चुनरी पुष्प चढ़ाकर रैली प्रारंभ की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने रतलाम की जनता से कहा कि हमने रत्नपुरी की ‘पावन नाटी’ पर जन्म लिया, जो हमारी कर्मभूमि है, जिस पर हमें गर्व है, जो हमारी आस्था का केन्द्र है। ऐसी पावन पवित्र नगरी, रत्नपुरी’ का स्थापना दिवस बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा कि सभी रतलाम निवासी हमारी मातृभूमि का कर्ज उतारने के लिए उसका स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीति, व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए जय रतलाम का उदघोष के साथ युवा डीजे ढोल की थाप पर जय रतलाम के नारे के साथ केसरिया झंडो के साथ निकले। नगर के प्रमुख मार्गो से रैली प्रारंभ होने से अंत तक अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

विशाल वाहन रैली  मार्ग प्रारंभ – महलवाड़ा से पैलेस रोड, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धान मंही रानीजी का मंदिर, शहर सराय शहीद चौक, न्यू रोड़, दो बत्ती, छत्रीपुल से नगर निगम चौराहा महाराजा स्व. श्री रतन सिंहजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरण के साथ सम्पन्न हुई ।

जय रतलाम रैली में महापौर नगर निगम रतलाम प्रहलाद पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता महेंद्र कोठारी , पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, विप्लव जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा,पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल ,पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पत्रकार शरद जोशी, राजेश जैन, जवाहर व्यायामशाला के मयंक जाट, पहलवान वैभव, गौरव जाट,अशोक जैन लाला, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कोठारी,

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा, भाजपा नेता दिनेश राठौड़, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, विद्यार्थी परिषद पूर्व छात्र नेता जयेश राठौर ,भाजपा नेता झमक भरगट, तपन शर्मा,पार्षद धर्मेंद्र व्यास, पवन सोमानी, हितेश कामरेड, गौरव त्रिपाठी, पप्पू पुरोहित, जलज सांखला, योगेश पापटवाल, दिलीप गांधी, रणजीत टांक, संजय कसेरा,मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा,नीलेश गांधी, पूर्व पार्षद अरूण राव, राजेंद्र राठौड़, पवन सोमानी, गोपाल सोलंकी, राजू सोनी, राजेंद्र चौहान, विशाल शर्मा, परमानंद योगी, देवशंकर पांडे, पवन शर्मा, गोपाल परमार, सुरेंद्र जोशी , सतीश भारतीय,  बलवीर सिंह सोढ़ी, मीसाबंधू  चंदन पोरीदिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारास्वत,  मेहरबान सिंग,   राजेंद्र मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल  परिहार, भारत धानक,तोलीराम जी शर्मा, आन्नु दायमा,महेंद्र भरकुंदीया, हरीश मीना, लक्ष्मीनारायण धरवा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds