Logo
ब्रेकिंग
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

दो घंटे का ब्लैकआउट….रेलवे खानपान स्टॉल की बिजली बंद की, सामग्री खरीदने यात्री परेशान होते रहे

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेलवे स्टेशन पर खानपान स्टालों की रेलवे ने बिजली बंद कर दी। इससे यात्रियों को खानपान सामग्री खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके पीछे रेलवे द्वारा स्टॉल संचालन की शर्तों के मुताबिक अधूरी दस्तावेजी प्रकिया के चलते स्टाले बंद करने की बात कही गई।
शाम करीब 6 बजे सभी प्लेटफॉर्म की खानपान स्टॉल की बिजली बंद कर दी गई। बताया जा रहा कि किसी स्टॉल पर फायर सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं था। इस वजह से इलेक्ट्रिक पावर विभाग ने बिजली कनेक्शन काट दिए। शाम के बाद अंधेरा होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। उन्हें अंधेरे में खानपान सामग्री खरीदने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
इधर, स्टॉल संचालक विभाग के जिम्मेदार अधिकारी से मिलने पहुंचे। तब 5 दिन में फायर सर्टिफिकेट बनाने की मोहलत देकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। करीब दो घंटे बिजली बंद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.