Logo
ब्रेकिंग
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

रेलकर्मी हित के साथ ही विभागीय कार्यों का सुचारू संचालन करते रहेंगे… कमर्शियल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की मुलाक़ात, किया गया आश्वस्त

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। आज ऑल इंडिया रेलवे एम्प्लाइज कमर्शियल एसोसिएशन की नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा रतलाम मंडल कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान मंडल के शाखा अधिकारियों एवं वाणिज्य विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से सौहार्द एवं संगठनात्मक संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य), सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक, तथा मंडल कार्यालय के सभी वाणिज्य निरीक्षकों एवं वाणिज्य शाखा के हमारे सभी साथी कर्मचारी गणों एवं कार्मिक शाखा के सभी अधिकारियों से मुलाकात एवं परिचय किया गया। इन्हें आश्वस्त किया गया कि संगठन रेलकर्मियों के हित के साथ ही विभागों के कामों का सुचारू संचालन करते रहेंगे।

नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी के उपस्थित पदाधिकारी में  मंडल अध्यक्ष अतुल गर्ग,  मंडल सचिव गौरव कौशल,
सहायक मंडल सचिव श्री अभिषेक करोसिया
मंडल कोषाध्यक्ष नौशाद खान, सदस्य अब्दुल फरीद, सदस्य रामेश्वर मीणा, सदस्य प्रतीक गुप्ता, सदस्य विजय बौरासी,
सलाहकार बलराम बड़गोत्या शामिल है।

सभी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन निरंतर रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन हेतु कार्य करता रहेगा। अधिकारियों ने भी संगठन को पूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक संवाद का भरोसा दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.