Logo
ब्रेकिंग
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

तबादलों से आक्रोश… कर्मचारी नेता बोले-चालाकी से 20 लोको पायलट के कर दिए अहमदाबाद मंडल में आदेश

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेल मंडल में लोको पायलट की कमी के बावजूद एक वर्ष के लिए अहमदाबाद मंडल में 20 लोको पायलट के तबादला कर दिए गए। इससे कर्मचारी संगठन के नेताओं ने आक्रोश जताया है। उनका विरोध है कि तबादलों को लेकर आपत्ति के बाद पश्चिम रेलवे मुख्यालय से आश्वस्त किया था कि तबादले नहीं किए जाएंगे। लेकिन बगैर जानकारी के मंडल मुख्यालय के अधिकारी द्वारा तबादलों की कार्रवाई कर दी। इसे लेकर अब आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि हेडक्वार्टर ने कुछ दिनों पहले रतलाम से 30 क्रू सेट (लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर) को स्थाई रूप से अहमदाबाद मंडल में पालनपुर लॉबी में स्थानांतरण करने के आदेश जारी किए थे। जिसका वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ सहित सभी संगठनों द्वारा विरोध किया गया था। मुख्यालय में भी मजदूर संघ के महामंत्री द्वारा इस पर आपत्ति जताई गई। जिसके बाद मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि किसी का भी ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। लेकिन कल बड़ी ही चालाकी से रतलाम मंडल के अधिकारियों द्वारा 20 क्रू सेट के अस्थाई रूप से एक वर्ष के लिए ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए। जबकि रतलाम मंडल में पहले से ही क्रू एवं ट्रेन मैनेजर की कमी चल रही है। रनिंग स्टाफ को न तो छुट्टी मिल पाती है, नही साप्ताहिक विश्राम मिल पाता है। नही उन्हें नाइट इन बेड मिल पाता है। यहां तक कि मुख्यालय पर निर्धारित 16 घंटे का विश्राम भी नहीं दिया जाता। 75% से अधिक मालगाड़ियां बिना ट्रेन मैनेजर के चलाई जा रही है। स्टाफ की कमी बताकर प्रत्येक मालगाड़ियों को हेडक्वार्टर ओवरशूट कराया जाता है। प्रत्येक फॉर्नाइटली ड्यूटी रोस्टर में अधिकतर कर्मचारियों के ओवरटाइम बन रहे हैं। इतनी कमी के बावजूद मंडल के प्रशासन द्वारा गलत आंकड़े दिखाकर सरप्लस (अत्यधिक संख्या) कैडर बताकर ट्रांसफर किया जा रहा है।
इस आदेश के जारी होने से मंडल के सभी रनिंग स्टाफ में चिंता एवं रोष व्याप्त है। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ इस तरह के अनैतिक आदेशों की कठोर शब्दों में नित्य करती है। मंडल की यांत्रिक शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि 29 अक्टुबर से शुरू पीएनएम बैठक में इस आदेश का पुरजोर विरोध किया जाएगा। यदि इस आदेश को रद्द नहीं किया गया तो इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो हम आमरण अनशन पर भी जाने से पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन किसी भी कर्मचारी का अनैतिक रूप से स्थानांतरण नहीं होने देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.