Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

छोड़ों कल की बातें…..सीनियर सिटीजन सिंगर्स की धूम, अनुनाद के मंच को बनाया अनुकरणीय

न्यूज़ जंक्शन 18

रतलाम। अनुनाद संस्था नित-नये प्रयोगों के माध्यम से छुपी हुई प्रतिभाओं को तराशकर बेहतरीन एवं सफल आयोजन कर शहर में उन्हें मंच मुहैया करवा रही है।

संस्था अध्यक्ष अजीत जैन, सरक्षक सुरेन्द्र शर्मा एवं समस्त सक्रिय साथियों के प्रयासों से होटल पुष्पांजलि पैलेस में वरिष्ठ नागरिकों पर केंद्रित 60+ कार्यक्रम “छोड़ो कल की बातें” का आयोजन किया गया। सीनियर सिटीजन सिंगर्स ने मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। दर्शकों में इसकी खूब सराहना की गई। नागरिकों द्वारा हास्य काव्य पाठ के साथ साथ गीत-संगीत के इस अभिनव आयोजन में शहर के वरिष्ठ जनों का जोश एवं उत्साह देखते ही बना।

काव्य पाठ सर्वश्री कैलाश व्यास, जुझारसिंह भाटी, नरेन्द्रसिंह डोडिया, नरेन्द्र त्रिवेदी एवं श्यामसुन्दर भाटी ने किया।

सुमधुर गीतों की प्रस्तुति सर्वश्री पेपसिंह सोलंकी, ओमप्रकाश मिश्र, रमेश कुमार राठौड़, प्रदीप पंवार, जयवंत गुप्ते, भूपेंद्र व्यास, अशोक मेहता, शिवकुमार त्रिलोकचंदानी, दुर्गेश सुरोलिया, विवेक शर्मा, मयूर व्यास, पवन भटनागर, पंकज कुमार शर्मा, मुकेश रांका, सुभाष शर्मा, शैलेन्द्र मेहता, रईस मंसूरी, शहजाद मंसूरी, मनोज देसाई, अशोक शर्मा, दलजीत सिंह संधू, श्रीमति यामिनी वर्मा, अरुणेश व्यास, मानिक व्यास एवं सीमा सुरोलिया द्वारा दी गयी।

कार्यक्रम का सफल संचालन युसूफ जावेदी ने किया। आभार ओमप्रकाश त्रिवेदी ने व्यक्त किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.