Logo
ब्रेकिंग
'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम

रेलवे जेसी बैंक आगामी चुनाव…संभावित उम्मीदवारों की चाहत बढ़ी, दीपावली मिलन के बहाने अप्रत्यक्ष जनसंपर्क

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे जेसी बैंक के आगामी चुनाव के लिए रेल संगठनों द्वारा उम्मीदवारों के नामों पर मोहर लगने में फिलहाल समय लगेगा। लेकिन चुनाव लड़ने की चाह में ख़ुद को संभावित उम्मीदवार मानकर कुछ कर्मचारियों ने अभी से मेलजोल शुरू कर दिया गया। इतना ही नहीं, दीपावली मिलन के बहाने इनका अप्रत्यक्ष रूप से जनसंपर्क भी जारी है। साथ ही ये उम्मीदवार संगठनों के मंडल मंत्री के मूड़ भांपने में भी लगे है। कुछ ने तो महामंत्रियों तक को दीपावली की फोन पर शुभकामनाएं दे डाली।
बता दें कि जेसी बैंक के चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके मुताबिक नवंबर से जनवरी 2025-26 के दरमियान चुनावी शेड्यूल भी निर्धारित

दोनों प्रमुख संगठनों में रहेगी मशक्कत:- जेसी बैंक प्रबंधन पर फिलहाल वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के उम्मीदवार काबिज है। इसी संगठन से वाज़िद खान व श्रीमती नीलम कौर ने चुनाव जीते है। कहा जा रहा कि इन उम्मीदवारों के चलते मजदूर संघ को मजबूती मिली है। लेकिन अगली बार मतदाताओं का रुझान समझना फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वाज़िद खान चुनावी मैदान में ताल ठोकने को पूरी तरह तैयार है। लेकिन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की पिछली मीटिंग में तकनीक पेंच की चर्चा के चलते खान को यदि उम्मीदवारी नहीं मिलती है। तब इनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी सुगबुगाहट संगठनात्मक हलको में तेज है।

उम्मीदवार को लेकर कयासों का सिलसिला जारी:- हालांकि चुनाव में इस बार पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद भी अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। लेकिन फिलहाल कश्मकश वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ व वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के कर्मचारियों के बीच रहेगी। इसे लेकर अंदरूनी खींचतान का दायरा आगे चलकर और बढ़ सकता है। दरअसल मजदूर संघ में प्रवक्ता व सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे मंडल मंत्री से निरंतर करीबी बनने के प्रयास में जुटे है। वहीं डीजल शेड के कुछ पदाधिकारी भी फेहरिस्त में शामिल है। मजदूर संघ में आईटी मास्टर के नाम से प्रचलित महेंद्र सिंह राठौर को यदि टिकिट दिया जाता है तो तकनीकी नवाचार का लाभ मिलेगा। इसके अलावा सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सोलंकी मुस्कराते हुए वोट बटोरने में सफल रह सकते है। साथ ही राजेंद्र चौधरी, रणवीर गुर्जर, हेमंत मीणा, बलराम बड़गोतिया, वापी चौधरी, सचिन मिश्रा दाहोद, दाहोद से ही ललित मीणा भी कतार में अव्वल है। महिला उम्मीदवार की मांग होती है तो रंजीता वैष्णव सहित दबे-छुपे और भी नाम है। ये सभी उम्मीदवारी की चाह में फील्डिंग जमाने में जुटे है। लेकिन एक आशंकित नजर उज्जैन से चैतन्य चौधरी के नाम को लेकर भी है। चूंकि मंडल मंत्री अभिलाष नागर उज्जैन से है। इसलिए चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने की आशंकित संभावनाएं है।
इधर, एम्प्लाइज यूनियन से मीडिया प्रवक्ता अशोक तिवारी, कपिल गुर्जर सहित अन्य कुछ दबे छुपे नाम है। इसमें विजिलेंस में सेवा देकर लौटे अर्पित जैन का नाम भी संभावित फेहरिस्त में शामिल है। वे भी बगैर कुछ कहे, सबकुछ बयान कर अपने लिए मैदान तलाश रहे है। लेकिन यूनियन में आखरी फैसला मंडल मंत्री मनोहर बारठ द्वारा जारी नामों की पैनल में से महामंत्री जेआर भोसले किसी पर अंतिम फैसला लेंगे। इसलिए उम्मीदवारी को लेकर में खुलकर दावेदारी कम जताई जा रही है।

रोचक रहेंगे चुनाव:- जेसी बैंक के चुनाव इस बार बेहद ही रोचक रहने की संभावना है। फिलहाल वर्तमान डायरेक्टर वाज़िद खान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल 5 साल कार्यरत रहने के बाद चुनाव लड़ने की अयोग्यता को लेकर किसी डायरेक्टर ने याचिका दायर की है। फिलहाल इसका फैसला भी नहीं आया है। दूसरी ओर अंतिम नोटिफिकेशन जारी होने की भी संभावना है। इसके बाद उम्मीदवारों की स्थिति साफ होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.