Logo
ब्रेकिंग
जीएम साहब, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है...यह तो सीधे बोर्ड पॉलिसी की अवहेलना, रेल संगठन पदाधिक... ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन

औद्योगिक विकास के साथ विकसित रतलाम की परिकल्पना होगी पूर्ण, मीडिया करें सकारात्मक सहयोग – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम
देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार 2047 में विकसित भारत का सपना लेकर काम कर रहे है,।ठीक उसी प्रकार से विकसित रतलाम का कार्य भी हो रहा है और आधारभूत संरचनाएं अब स्वरूप ले रही है। विकसित रतलाम के लिए सकारात्मक माहौल का निर्माण किया है। अब शहर के लिए वो टर्निंग पॉइंट है, जिससे परिवर्तन की दिशा प्रारंभ हुई है। व्यापार के साथ उद्योग भी बढ़े, उसके लिए 8 लेन एक्सप्रेस-वे का लाभ लेकर बड़े उद्योगों को लाने का प्रयास जारी है। मीडिया शहर के विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं, जिससे यह कार्य तेजी से संपन्न हो सके।


यह बात कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने “पत्रकार दीप मिलन समारोह” में कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मीडिया सह प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पूरोहित, आदित्य डागा, नंदकिशोर पंवार उपस्थित रहे।
काश्यप ने कहा कि पिछले 1 साल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का पूरा वातावरण बदला है। रतलाम में भी विशेष निवेश क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही नए उद्योग धंधे प्रारंभ हो जाएंगे। 12 सालों में जितनी भी घोषणाएं हुई है, उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास हुआ है। एटलेन एक्सप्रेस-वे के निकट होने से रतलाम का निवेश क्षेत्र निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां बिजली व्यवस्था के लिए जहां सब स्टेशन बनेगा, वहीं पानी की व्यवस्था कनेरी डैम से होगी। उसकी पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। शहर के सभी मार्ग सिटी फोरलेन बन चुके हैं। सिटी रिंग रोड का काम शुरू हो रहा है। करमदी रोड पर साड़ी कॉम्प्लेक्स के लिए हाउसिंग बोर्ड को जमीन अलॉट हो चुकी है। कालिका माता लोक का नक्शा भी बन गया है। ये जन भागीदारी और शासन की राशि से नए स्वरूप में तैयार होगा।

काश्यप ने बताया कि मध्य प्रदेश की जीडीपी में वर्तमान में 40 प्रतिशत हिस्सा कृषि का है और उद्योगों का जीडीपी में 20 प्रतिशत हिस्सा है। पिछले 15-20 सालों में खेती में प्रदेश आगे बढ़ा, अब उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्योगों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की गई। उद्योगों को सब्सिडी भी जारी कर दी है। स्वास्थ क्षेत्र के लिए मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन की स्वीकृति मिल चूकी है और कृषि क्षेत्र में मंडी को रिंग रोड़ पर मथुरी के पास भूमि आवंटित की जा चूकी है। इसी प्रकार गोल्ड कॉम्प्लेक्स के साथ व्यवसााय की दृष्टि से साड़ी कॉम्प्लेक्स के लिए करमदी क्षेत्र में भूमि चिन्हित की जा चूकी है। विकास की दृष्टि से शहर में फ्लाई ओव्हर ब्रिज की योजना पर काम चल रहा है। सागोद रोड़ पर ब्रिज का भी जल्द ही निर्माण हो जाएगा। शहर के समग्र विकास को लेकर सरकार संकल्पित है। मीडिया के साथी सकारात्मक सहयोग देकर अपना असीम योगदान दे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी की ओर से दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। संचालन जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds