Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

रेलवे का मेडिकली अनुबंध…..रेल कर्मचारियों को नीमच में भी मिलेगी उपचार की सुविधा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कर्मचारियों को अब नीमच में भी स्वास्थ्य संबंधी उपचार सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। रेलवे द्वारा नीमच के ज्ञानोदय अस्पताल से आपातकालीन उपचार के लिए अनुबंध किया है। अन्य शहरों से भी ऐसी सुविधा की पहल की जा रही है।
बता दें कि वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा डीआरएम अश्वनी कुमार को पत्र भेजकर इसकी मांग की थी।
मामले में अभिलाष नागर का कहना है कि मजदूर संघ के प्रयासों से रेल मंडल के कई सेक्शन में निजी अस्पताल से रेलवे अनुबंध करने जा रही है। इसमें नीमच में निजी अस्पताल से अनुबंध हो गया है। जबकि चित्तौड़गढ़, शुजालपुर में प्रक्रियाधीन है। उज्जैन में दो अस्पताल से अनुबंध की तैयारी है। इंदौर में तीन अस्पताल पहले से अनुबंधित है। यहां दो बड़े नए अस्पताल से अनुबंध प्रक्रियाधीन है। इस प्रकार इंदौर के सभी क्षेत्र में पांच निजी बड़े अस्पताल रहेंगे। मीडिया प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि इस चिकित्सा सुविधा के लिए नीमच के रेल कर्मचारियों ने वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का एवं मंडल मंत्री अभिलाष नागर का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.