न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सड़क पर कोबरा सांप की फुंकार से सब सहम गए। सांप ने फन दिखाया, डंसने की कोशिश भी की। लेकिन आखिर सर्पमित्र ने इसे काबू में कर शीशे में उतार दिया।
दरअसल, यह मामला गणेश नगर क्षेत्र का हैं। रहवासी दीपक गुप्ता ने वीडियो सांझा कर बताया कि एरिया के एक घर में सांप निकलने से परिजन सहम गए थे। सर्पमित्र को बुलवाया गया। बाद में सड़क पर आने से सर्पमित्र ने इसे सावधानीपूर्वक पकड़कर बोतल में उतार दिया। नज़ारा देख कई लोगों ने वीडियो बनाया।
सर्पमित्र के मुताबिक बदलते मौसम में उमस के चलते इन दिनों सांप भी जहां तहां ठंडक पाने निकल रहे है। भटकते हुए ये बस्ती क्षेत्र में आ जाते है।
