Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानो को गले लगाया…. बोले- चिंता न करें, प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे, सरकार देंगी मदद

-मुख्यमंत्री डॉ. यादव सैलाना के आसपास एरिया में प्रभावित फसलों का जायजा लेने पहुँचे खेतों में
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अतिवृष्टि से जहाँ भी फसलों को नुकसान हुआ है, वहाँ हर खेत का सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। किसान भाई चिंता न करें, राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।
यह आश्वासन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को रतलाम जिले की सैलाना तहसील के करिया गाँव में अतिवृष्टि एवं पीला मोजेक से प्रभावित फसलों का अवलोकन करते वक्त किसानों को दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान मनोहर लाल मालवीय और राधेश्याम पाटीदार के खेतों में जाकर सोयाबीन की फसल का जायजा लिया। उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संकट से किसानों को उबारेगी।

हम आपका साथ में चिंता मत करो:- हम आपका साथ में है, चिंता मत करजो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करिया गाँव में किसान राधेश्याम पाटीदार को ढांढस बँधाते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने राधेश्याम पाटीदार सहित अन्य किसानों के खेत में जाकर प्रभावित फसलों का मुआयना किया और कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ में हैं और सरकार से हर संभव मदद दी जाएगी।

किसान चौपाल में किया संवाद:-खेतों में फसल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान चौपाल में किसान भाइयों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति केन्द्र एवं प्रदेश सरकार संवेदनशील है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के हित के लिए किसान सम्मान निधि दी जा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा भी किसानों को सहायता राशि दी जा रही है। प्रदेश के 30 लाख किसानों को सोलर पंप प्रदान किए जायेंगे। गायों के लिए गौ शालाएं बनाई गई है जिससे निराश्रित गाय खेतों को नुकसान नहीं पहुंचा सकें। किसान भाई जरा भी चिंता न करें, सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे क्षेत्र में जहां भी नुकसान हुआ है हर खेत का पारदर्शिता के साथ पूरा सर्वे होगा।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला कलेक्टर को खराब हुई फसलों का सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए। किसानों की मांग पर ग्राम रियावन से ग्राम कालूखेड़ा की सड़क बनाने की घोषणा भी की। भ्रमण के दौरान जिले के प्रभारी एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रसादी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, पूर्व विधायक संगीता चारेल, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.