Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

अनौपचारिक बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा, एसोसिएशन की ओर से पदाधिकारी बोले- प्रशासन जल्दी निदान करें

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कर्मचारियों की समस्या पर निदान न होने से उनकी सर्विस संबंधित नुकसान उठाना पड़ रहा है। अनुकंपा नियुक्ति के अटके मामले में त्वरितता से कार्रवाई की जाए। ट्रांसफर व प्रमोशन को प्राथमिकता दी जाए।
कुछ ऐसे मुद्दें ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीआरएम अश्वनी कुमार के समक्ष उठाए। यह मौका एसोसिएशन की डीआरएम सहित अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक का था।
बैठक में सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक का फूलगुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक में अपर मंडल रेल अक्षय कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ गायकवाड, सभी ब्रांच के अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी एवं एसो.के सभी ब्रांचों से आए ब्रांच अध्यक्ष व सचिव ने बैठक में भाग लिया।

जिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्ता हुई, उनमें अनुकंपा से संबंधित थे। कुछ ट्रांसफर-प्रमोशन, समय पर पदोन्नति व वरीयता को तवज्जों नहीं देने के अलावा पेनल में होने के बाद समय पर पदोन्नति ना देना जैसी कर्मचारियों की समस्या से संबंधित रहे। मंडल अध्यक्ष रामावतार वर्मा, मंडल मंत्री पी.एन वर्मा ने डीआरएम से समस्याओं का जल्दी निराकरण करने का अनुरोध किया। जवाब में आश्वासन दिया गया कि समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त मंडल मंत्री गगन छपरी, मंडल कोषाध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी, अर्जुन सिंह वर्मा, प्रदीप महावार, प्रेमनारायण चौधरी, माइकल बाबा, पूरनलाल पवार, प्रकाश बुनकर, रतन लाल परमार, मयूर धवन, सुधीर वर्मा, मोहनलाल मीणा, रामजीलाल मीणा, रविन्द्र दीवान उपस्थित रहे। मार्गदर्शन जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर सी वर्मा का रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.