एथलीट अफ़सर के विभाग में चेस चेम्पियन….37वीं ऑल इंडिया रेलवे चेस टूर्नामेंट में हिमल गुसांई को स्वर्ण पदक

न्यूज़ जंक्शन-18
-गोसाई का वर्ल्ड रेलवे चेस चैंपियनशिप के लिए भी चयन।
रतलाम। 37वीं ऑल इंडिया रेलवे चेस टूर्नामेंट में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के हिमल गुसांई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
टूर्नामेंट पूर्व रेलवे, कोलकाता में 19 से 25 अगस्त, 2025 तक आयोजित हुआ।
बता दें कि डीआरएम ऑफिस के स्टोर विभाग प्रमुख सीनियर डीएमएम अमीर यादव स्वयं एक बेहतरीन एथलीट है। नियमित रनिंग इनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। गुसांई मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रतलाम के इनके ही स्टोर विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत हैं।

फ़ोटो- सीनियर डीएमएम अमीर यादव।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन वर्ल्ड रेलवे चेस चैंपियनशिप हेतु भी किया गया है। जिसका आयोजन 6 से 10 अक्टूबर, 2025 तक फ्रांस में होगा।
गुसांई की इस उपलब्धि ने न केवल रतलाम मंडल बल्कि संपूर्ण पश्चिम रेलवे को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार, सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमीर यादव, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक हरीश चांदवानी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
