Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

गुलाब चक्कर में गीत संगीत के अलावा वाज़िब दाम में सामग्री खरीद सकेंगे…..आकांक्षा हाट का आज शुभारंभ…

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गुलाब चक्कर में आज से गीत संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा शहरवासियों वहां लग रहे आकांक्षा हाट में वाज़िब दामों पर सामग्री खरीद सकेंगे। 

दरअसल नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार आकांक्षी विकासखण्ड (बाजना) के संपूर्णता अभियान के तहत जिला स्तरीय सम्मान समारोह होगा। साथ ही गुलाब चक्कर मे 7 दिवसीय आकांक्षा हाट की 29 अगस्त से शुरुआत होगी। दोपहर 1:30 बजे कैबिनेट एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

आकांक्षी हाट में पूरे जिले से विभिन्न वेंडर अपनी अपनी सामग्री और उत्पाद को सीधे बिक्री करेंगे। जहां से कोई भी किसी भी सामग्री को बहुत ही वाज़िब दाम पर क्रय कर सकते है। खाने पीने की विभिन्न डिश का लुफ्त उठा सकते है। साथ ही साथ सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां भी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते है।

इसके अलावा गुलाब चक्कर में प्रति दिन रात 8 बजे से लाइटिंग शो, संगीत और विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतिस्पर्धा कार्यक्रमों का प्रतिदिन आयोजन किया जाएगा। जहां आप भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा को उभार सकते हो।

उक्त हाट में जिला प्रशासन रतलाम के सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित करता है। इसमें सहभागिता कर ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को प्रमोट करे तथा लोकल फॉर वोकल को प्रमोट कर देश को शक्तिशाली बनाने में सहभागी बने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.