Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

मुख्य डाकघर में बीती रात चोरी, 7 लाख रुपए चोरी का अंदेशा, पुलिस सक्रीय, वरदात सीसीटीवी कमरें में कैद

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। स्टेशन रोड थाना अंतर्गत मुख्य पोस्ट ऑफिस में चोरी की वारदात हुई। बदमाश वहां से 7 लाख रुपए ले उड़े। सूचना पर एसपी अमित कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घटना का जायजा लिया। वारदात पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई।  इस आधार पर एसपी ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीआई की टीम बनाई।

स्टेशन रोड पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य पोस्ट ऑफिस पर यह वारदात हुई है। अंदेशा है कि बदमाश यहां से 7 लाख रुपए चोरी कर गए। सूचना मिलते ही सुबह सवेरे एसपी अमित कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीआई की टीम बनाकर निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाश पोस्ट ऑफिस के ताले तोड़कर अंदर घुसा। चैनल गेट के भी ताले तोड़े गए। चोरों का सुराग लगाने के लिए अलग-अलग पुलिसकर्मी भी अपने स्तर पर डाकघर के अंदर और बाहर क्षेत्र में निरीक्षण करते रहे। माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव भी सुबह मौके पर पहुंचे। डाकघर परिसर के बंद गेट के पास वाले क्षेत्र का बारिकी से जायजा लेकर पुलिस कर्मियों को कुछ बिन्दु को जांच में लिया। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक बदमाश नजर आया।

मामले में एसपी ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में चोरी की वारदात के बाद पोस्ट ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। चार टीआई की विशेष टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई है। जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.