Logo
ब्रेकिंग
भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत

महू-चित्तौड़ डेमू पैसेंजर का इंजन जाम, कई यात्री परेशान, रुनिजा रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई ट्रेन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। महू से चलकर चित्तौड़गढ़ जाने वाली ट्रेन डेमो पैसेंजर का बुधवार इंजन जाम होने से कई यात्री परेशान हुए है। ट्रेन में इंदौर सहित बीच के स्टेशनों के लिए बड़ी संख्या में यात्री सवार है। ट्रेन करीब आधा घंटा से रुनिजा रेलवे स्टेशन पर है। लोको पायलट ने इसकी सूचना रतलाम रेलवे कंट्रोल में की। यहां से रेल अधिकारी भी सड़क मार्ग से रुनिजा स्टेशन के लिए रवाना हुए।
बता दे के महू से व्हाया इंदौर, रतलाम, नीमच, चित्तौड़ के बीच चलने वाली डेमू पैसेंजर में मेंटेनेंस की कमी के चलते हैं आए दिन इंजिन में तकनीकी खामियां आ रही है। ट्रेन बीच मार्ग में खड़ी होने की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
महू से यह ट्रेन निर्धारित समय पर रवाना हुई। यह बड़नगर आते इंजिन में तकनीकी खराबी आने लगी। ड्राइवर को इंजन जाम होने की आशंका थी। जैसे-तैसे 9.27 बजे रुनिजा पहुंची, वहां इंजन ने मूवमेंट बंद कर दिया। इधर ट्रेन में सवार कई यात्री नीचे उतार आए। लोको पायलट ने रतलाम कंट्रोल रूम में मैसेज किया। आशंका जताई के इंजन में गेर सिस्टम जाम हो गया। गेर का एक्सल टूट गया है इस वजह से ट्रेन आगे नहीं पढ़ पा रही है। इधर मैकेनिकल, सीएंडडब्ल्यू विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी सड़क मार्ग से रुनिजा के लिए रवाना हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.