Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, इसलिए इसके कार्यालय में हर व्यक्ति को परिवार का अनुभव होना चाहिए-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कार्यालय में हर कार्यकर्ता का योगदान हो – प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम में जिला भाजपा कार्यालय के नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन समारोह संपन्न
रतलाम। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने प्रताप नगर क्षेत्र में भाजपा के नए जिला कार्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इस दौरान एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, कानसिंह चौहान, बजरंग पुरोहित, राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।
भूमि पूजन की विधि के पश्चात् सजनप्रभा सभागार में भूमि पूजन समारोह आयोजित हुआ। इसे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा कार्यालय के लिए भूमि पूजन होना सभी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है। रतलाम में नए कार्यालय भवन की नितांत आवश्यकता थी, क्योंकि पैलेस रोड़ स्थित कार्यालय भवन छोटा पड़ने लगा था। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति को परिवार का अनुभव होना चाहिए, इसलिए रतलाम सर्व सुविधायुक्त कार्यालय भवन बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर अंत्योदय का कार्य कर रही है। इसके तहत रतलाम में नए उद्योग लाने के साथ-साथ पुराने बंद उद्योगों के श्रमिकों को भी उनकी बकाया राशि दिलाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने का लक्ष्य है। इसमें मध्यप्रदेश अग्रणी योगदान देगा। रतलाम की पहचान सेंव, सोना, साड़ी के लिए ही नहीं अपितु भविष्य में समृद्धि और स्कीम के लिए होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा ने इससे पूर्व कहा कि रतलाम के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। भाजपा का नया कार्यालय भवन हर कार्यकर्ता के काम का केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री मोदीजी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास और कल्याण के जो कार्य हो रहे है, उनका आधार संगठन है। संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति से मजबूत होता है। रतलाम के नए कार्यालय भवन में हर कार्यकर्ता अपना योगदान दे। समारोह के आरंभ में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्यमंत्री जी के प्रति स्टेडियम के विकास हेतु 5 करोड़ की घोषणा करने पर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.