Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

भ्रष्‍टाचार की आ रही बूं….ऐसी भी क्‍या जल्‍दी साहब, सप्‍ताह का समय तो पूरा होने दें, दावे आपत्ति भी दरकिनार?

-रेलवे के सीएनडब्‍ल्‍यू विभाग में पदोन्‍नति की जारी पात्रता सूचि, समय पूर्व ही करवा रहे परीक्षा।

न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। रेलवे बोर्ड द्वारा विभागीय परीक्षा को अफसरों के दायरे से बाहर कर दिया है। लेकिन लगता पदोन्‍नति की प्रक्रिया में ये तानाशाह अपनी मानमानी पर उतारू होने लगे हैं। सीएनडब्‍ल्‍यू विभाग में पदोन्‍नति के लिए इसी तरह की मनमानी सामने आई है। विभाग द्वारा 21 जून को पदोन्नति आदेश जारी किया गया। पदोन्‍नति के लिए पात्रता सूची जारी कर विभाग ने 7 दिन का समय दावे आपत्ति के लिए निर्धारित किया। लेकिन इन सात दिनों में ही तारीख घोषित कर परीक्षा करवाई जा रही है। जबकि सूचि जारी होने के बाद पांच कर्मचारियों द्वारा दावे आपत्ति भी दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर कर्मचारी कई तरह की आशंकाओं सहित भ्रष्‍टाचार की संभावना भी जताने लगे हैं।
कर्मचारियों के आरोप है कि मंडल कार्यालय का संचालन पूरी तरह से बाबूओं की दिशा-निर्देश के मुताबिक चल रहा है। इसमें जमकर मनमर्जी की जा रही है। बाबूओं द्वारा जो निजी नियम-निर्देश सहायक कार्मिक अधिकारियों को पढ़ाए जाते है। वहीं वरिष्‍ठ अधिकारी तक इसे परोस दिया जाता है। इसके बाद किसी की सुनवाई नहीं की जाती है।

वरिष्‍ठ टेक्‍नीशियन बनने की उम्‍मीद पर पानी:- वर्तमान में प्रत्यक्ष उदाहरण सीएनडब्‍ल्‍यू शंभूपुरा में देखने को मिला। वरिष्ठ तकनीशियन 9300-34800-4200 ग्रेडपे के 19 पदों के लिए पदोन्‍नति प्रक्रिया की जाना है। इसके लिए कार्मिक विभाग द्वारा 21 जून 2025 को आदेश जारी किए गए। इसी क्रम में 19 कर्मचारियों की पात्रता सूची भी जारी की गई। इसमे दावे-आपत्ति के लिए 7 दिन का समय निर्धारित किया गया। लेकिन सातवें दिन यानी 27 जून को ही परीक्षा आयोजित करने का पत्र जारी कर दिया गया। जबकि इस प्रक्रिया में 5 कर्मचारियों द्वारा दावे-आपित्‍त दर्ज कराई गई है। इन्‍हें दरकिनार कर इनकी सुनवाई की व्‍यवस्‍था भी नहीं की गई। मामले में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने कहा कि बाबूओं के दिशा-निर्देश पर अफसर चल रहे हैं। सीएनडब्‍ल्‍यू में टेक्‍नीशियन की पदोन्‍नति में मनमानी भ्रष्‍टाचार की ओर इंगित कर रही है। नियमों को दरकिनार किया तो सीधे रेलमंत्री स्‍तर पर शिकायत की जाएगी।

ऐसी रही प्रक्रिया और मनमानी

-21 जून को प्रारंभिक सूचना निकाली गई।
-किसी को दावे आपत्ति‍ पर 7 दिन में सूचित करने को कहा गया।
-27 जून को सात दिन पूरे होने है।
26 जून को परीक्षा संबंधी आदेश जारी किया।
-27 जून को ही परीक्षा के आयोजन की तैयारियां।
-मामले में 5 कर्मचारियों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.