Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

जिले के 255 विद्यार्थी अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे….जिला स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शनी 25 एवं 26 जून को

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन 25 एवं 26 जून को चंपा विहार सागोद रोड रतलाम पर होगा। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 255 विद्यार्थी अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे। इन विद्यार्थियों के साथ इनके शिक्षक – शिक्षिका भी मौजूद होंगे। इस प्रदर्शनी में शिक्षा सत्र 2023-24 के 122 अवार्डी शामिल होंगे जिनमें 53 छात्राएं तथा 69 छात्र होंगे। इसी तरह शिक्षा सत्र 2024-25 के 133 अवार्डी शामिल होंगे जिनमें 73 छात्राएं तथा 60 छात्र होंगे।
उक्त आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी अशोक लोढ़ा एडीपीसी रमसा तथा संयोजक सी.एल. सालित्रा, एपीसी, रमसा को तथा जिला विज्ञान अधिकार जितेंद्र जोशी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आयोजन के लिए 16 समितियों का गठन भी किया गया है, जिन्हें विभिन्न दायित्व दिए गए हैं।

शुभारंभ 25 जून को

प्रदर्शनी का शुभारंभ 25 जून को दोपहर 12:30 बजे होगा। मुख्य अतिथि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे , विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ संजय वाते करेंगे ।

समापन 26 जून को

प्रतियोगिता का समापन 26 जून को दोपहर 3 बजे होगा । समापन समारोह के मुख्य अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर होंगे। विशेष अतिथि महापौर नगर निगम प्रहलाद पटेल एवं गुजराती साइंस कॉलेज इंदौर के पूर्व प्राचार्य डॉ. पी के दुबे होंगे। अध्यक्षता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के पूर्व प्राचार्य डॉ. संतोष जोशी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.