श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था मर्यादित रतलाम की वार्षिक साधारण सभा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था मर्यादित रतलाम की आज बरबड़ हनुमान मंदिर पर वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ। बताया गया संस्था सदस्यों को अब तक 51 लाख रुपए का ऋण दिया जा चुका है। जिसकी 100 फीसदी वसूली हुई है। सभा में 9वें वर्ष भी लाभ वाला बजट पेश किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संचालक मंडल द्वारा सरस्वती पूजन के साथ हुआ। सबसे पहले कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा द्वारा आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया। जिसमें लगातार 9वें वर्ष में लगभग एक लाख दस हजार का लाभ बताया। उपाध्यक्ष चेतन राजावत ने आगामी वर्ष का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। इसके पश्चात संस्था ने अपने दो प्रस्तावों को पटल पर रखा। जिसे सभी सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके पश्चात संस्था के अध्यक्ष निखिलेश शर्मा ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संस्था द्वारा लगातार 9वें वर्ष में लाभ वृद्धि के साथ आगे बढ़ रही है। संस्था समाज के सदस्यों को अभी तक 51 लाख का ऋण प्रदान कर चुकी है। उसकी शत-प्रतिशत वसूली भी होती आ रही है। ये सभी सदस्यों के सहयोग एवं संचालकों के समन्वय के साथ संभव हुआ है।
शर्मा में बताया अभी संस्था के में समाज के करीब 200 सदस्य हो चुके है। प्रतिवर्ष सदस्यों की सदस्यता बढ़ती जा रही है। इससे पूर्व वर्ष में दिवंगत हुए सदस्यों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
सभा में संस्था की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन जोशी, संचालक राजकुमार हाड़ा, रोहित पाठक, अरुण व्यास, यश शर्मा, श्रीमती नीता शर्मा, महेंद्र व्यास एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य महेश शर्मा, मनीष जोशी, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, मधुसूदन राजावत, शैलेष क्षोत्रिय, प्रियेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, डॉ यश हाड़ा, डॉ. श्रीमती रोमा शर्मा श्रीमती नाविका जोशी, चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द वत्स ने किया।
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन
रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब...
रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत
वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श...
जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए
रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म...
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध...
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...
रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...
