Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

बजरंग दल ने की जानकारी सांझा….10 बहनों को लव जिदाह से बचाया, गौमाता की रक्षा की, अंत्येष्टि भी कराई

सैलाना प्रखण्ड में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की जिला बैठक में योजनाओं पर भी हुआ मंथन
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक आज सैलाना प्रखण्ड में कसेरा समाज धर्मशाला में संपन्न हुई। इसमें गौमाता की सहायतार्थ किए कामों की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि पिछले दो माह में 70 स्थानों पर गौमाता की अंत्येष्टि की। साथ ही बहनों को लव जिहाद से बचाया गया।

शुभारंभ भारत माता एवं राम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, विभाग से पवन बंजारा, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल मंचासीन रहे। संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने आगामी योजनाओं जैसे बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा, स्थापना दिवस एवं बजरंग दल के रक्तदान शिविर आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने संगठन को मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं को उनके आयामों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। बैठक में बजरंग दल के विगत कार्यों की जानकारी भी साझा की गई, जिसमें पिछले दो माह में 70 स्थानों पर गौमाता की अंत्येष्टि, 250 गौमाताओं का उपचार एवं गोशाला तक पहुंचाना, 1500 गौमाताओं को बचाना, तथा 10 बहनों को लव जिहाद से सुरक्षित निकालना जैसे उल्लेखनीय कार्य शामिल रहे। यह जानकारी जिला संयोजक मुकेश व्यास ने दी।
इस अवसर पर विभाग संयोजक वीनू शर्मा, राघव त्रिवेदी, राहुल सोनी, राजाराम ओहरी, जिला सहमंत्री पवन देवड़ा, कोषाध्यक्ष डॉ. शंकरसिंह सोलंकी, मुन्नू कुशवाह, आशु टाक, राहुल जी हाडा योगेश चौहान, बबला गुर्जर, मोंटी जायसवाल, अनिल रौतेला, मोनू मराठा, सुनील राठौड़, गनी शक्तावत, मुकेश पाटीदार, महेश राव सहित प्रखंड के समस्त दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक की जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने साझा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.