Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस….रेलवे अफसरों ने किए योग, रोटरी सदस्यों ने किए प्राणायाम

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 11वां अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस “ योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ ”यानी “ एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर पूरे उत्‍साह के साथ मनाया गया। इसी तरह रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्राणायाम किए गए।
रतलाम मंडल पर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्‍य आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित एनेक्‍सी हॉल में किया गया। जिसमें मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल के सभी शाखा अधिकारियों ने भाग लिया। इस योग कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन के सदस्‍यगण भी शामिल हुई। इस अवसर पर अश्‍वनी कुमार, मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा योग के महत्व पर विशेष उद्बोधन प्रदान किया गया।
अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर मंडल कार्यालय रतलाम के अतिरिक्‍त मंडल चिकित्‍सालय, ट्रेनिंग सेंटरों, मरम्‍मत इकाइयों, स्‍टेशनों, कार्यालयों इत्‍यादि में पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा योगाभ्‍यास किया गया।

डायमंड आर्य समाज, रतलाम, अम्बेडकर मंडल बना सहभागी:-विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब रतलाम डायमंड आर्य समाज, रतलाम, अम्बेडकर मंडल के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि दयानंद वैदिक विद्यालय में आयोजित किया गया, इस अवसर पर श्री प्रकाश अग्रवाल द्वारा योग प्राणायाम करवाया गया, इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद देवकन्या मीणा ने रोटरी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, श्रीमती सोना शर्मा, का स्वागत किया।

मुकेश कुमार शुक्ला द्वारा योग एवम् प्राणायाम के लाभ एवम् वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत रूप से बताया। राजेश तिवारी, रविंद्र ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। योग शिविर में श्री मुकेश मीणा, श्री कर्ण सिंह, श्री यतींद्र जोशी अरुण चोपड़ा एवम् क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.