Logo
ब्रेकिंग
रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

दिन में ही वारदात…राजबाग कॉलोनी स्‍थित नर्बदेश्‍वर महादेव मंदिर के दानपात्र से रुपए चोरी

-अज्ञात व्‍यक्ति दानपात्र से रुपए निकलता सीसीटीवी कैमरें में हुआ कैद
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। राजबाग कॉलोनी स्‍थ‍ित नर्बदेश्‍वर महादेव मंदिर के दानपात्र से चोरी का मामला सामने आया है। दानपात्र से रुपए निकालते अज्ञात व्‍यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। घटना की लिखित में सूचना मंदिर पुजारी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना में की। इसके बाद व्‍यक्ति की पहचान के लिए पुलिस सक्रिय हुई है।
मंदिर पुजारी अनिल शर्मा ने बताया कि घटना 9 अप्रैल को हुई है। जब उन्‍होंने मंदिर में लगे कैमरे की 10 अप्रैल को जांच की। तब जानकारी मिली कि अज्ञात व्‍यक्ति ने दानपात्र से रुपए चुराए है।


मामले में रहवासियों का कहना है कि दानपात्र हर माह सार्वजनिक रूप से खोला जाता है। इसमें एकत्र राशि से मंदिर पुजारी की मासिक पगार सहित मंदिर व्‍यवस्‍थाओं का खर्च की पूर्ति की जाती है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि अज्ञात व्‍यक्ति ने दोपहर 2 बजे बाद मंदिर में प्रवेश किया। इसके बाद मुख्‍य द्वार के पर्दे लगा दिए। मूर्ति के पास फर्श पर रखे दानपात्र के पास बैठकर नकूचा उचकाया तथा दो से तीन बार में रुपए निकाले है।

पॉश कॉलोनी में वारदात से भय का माहौल:- शहर की पॉश कॉलोनी राजबाग कॉलोनी के मंदिर में चोरी से लोगों में भय का माहौल है। कॉलोनी नई होने से यहां कई निर्माण कार्य चलने से बाहरी लोगों की आवाजाही है। ऐसे में चोरी की वारदात की आशंकाएं रहती है। इस ओर पुलिस की नियमित रात्रि गश्‍त के इंतजाम न होना भी चिंता का विषय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.