Logo
ब्रेकिंग
10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम

जयपुर दहलाने की साजिश में शामिल आतंकी को रतलाम पुलिस ने बहन के घर से दबोचा

-रतलाम पुलिस ने आतंकी फिरोज को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जयपुर विस्फोट की साजिश में शामिल आतंकी को बीती रात रतलाम पुलिस ने दबोचा है। 5 लाख रुपए ईनाम के इस आतंकी की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को तलाश थी। इसके बाद मध्यप्रदेश के जिलों में तलाश की जा रही थी। रतलाम पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर इसे गिरफ्तार किया है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मंगलवार-बुधवार रात आतंकी फिरोज पिता फ़क़ीर मोहम्मद को इसकी बहन के घर से पकड़ा।

बता दें कि निम्बाहेड़ा (राजस्थान) के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने विस्फोटक पकड़ा था। जांच में पता चला था कि जयपुर को दहला देने की प्लांनिग थी। इसके बाद से एनआईए द्वारा फिरोज की तलाश की जा रही थी। 5 लाख रुपए ईनामी आतंकी की तलाश में रतलाम में भी फ़ोटो चस्पा किए गए थे। इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.