Logo
ब्रेकिंग
10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम

सर्व ब्राह्मण महासभा की नवीन कार्यकारिणी…प्रवीण उपाध्याय अध्यक्ष, कौशल्या त्रिवेदी महिला मंडल अध्यक्ष मनोनीत

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम नगर के सर्व ब्राह्मण समाज की स्थापित एक मात्र संस्था सर्व ब्राह्मण महासभा के रतलाम नगर के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रवीण कुमार उपाध्याय को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही कार्यकारिणी में दायित्व सौपे गए।


पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अरुण पुरोहित ने अपने निवास पर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्होंने नवीन पदाधिकारियों को समाज के हित में कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम नगर की संपूर्ण ब्राह्मण जातियों तथा संपूर्ण ब्राह्मण संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रतलाम नगर के ब्राह्मण समाज के विकास के लिए कार्य करने के लिए संकल्पित रहेगी।

इन्हें सौपे गए दायित्व:- मनोनयन प्रक्रिया में वरिष्ठ समाजसेवी संरक्षक प्रमोद व्यास, पातीराम शर्मा, बीएल पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष अरुण पुरोहित, सूर्यनारायण उपाध्याय, रामचंद्र शर्मा तथा निमिष व्यास के आशीर्वाद एवं संदीप व्यास, अनुराग लोखंडे के मार्गदर्शन से ओम प्रकाश त्रिवेदी एव कौशल किशोर द्विवेदी को संयोजक बनाया गया। अध्यक्ष पद पर प्रवीण उपाध्याय तथा महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन व्यास, देवशंकर पाण्डे, सुनिल दुबे उपाध्यक्ष हेमन्त तिवारी, सत्येन्द्र जोशी, गोपाल कृष्ण व्यास, अरविन्द परसाई, पण्डित श्याम सांवरा, सुभाष शर्मा, गोपाल शर्मा, राजकुमार शुक्ला, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र चतुर्वेदी राजू हॉकी, महामंत्री विजय शर्मा, सचिव चैतन्य शर्मा, सह सचिव राजेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, कार्यालय मंत्री एवं सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत द्विवेदी, संगठन मंत्री सुनिल शर्मा, कुलदीप अवस्थी, मीडिया प्रभारी जलज शर्मा, हेमन्त उपाध्याय, विधि सलाहकार अजय जोशी, शिक्षा प्रकोष्ठ मनोहर लाल पाण्डे, नारायण उपाध्याय, चिकित्सा प्रकोष्ठ विजय शर्मा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शरद चतुर्वेदी, सुधांशु शर्मा हर्ष उपाध्याय कर्तव्य त्रिवेदी का मनोनयन किया गया।


महिला मण्डल कार्यकारिणी में रक्षा मिश्रा सपना दुबे रेखा जोशी प्रतिभा आप्टे सीमा भारद्वाज, नूतन भट्ट, रजनी उपाध्याय, रीता जोशी, भावना शर्मा, इंदु उपाध्याय, सन्नो तिवारी, पूर्णिमा तिवारी आदि को मनोनीत किया गया।
नव नियुक्त अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय द्वारा आभार धन्यवाद के साथ सभी से आशीष एवं सहयोग की कामना भी व्यक्त की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds