Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग...

कुंभ में डटे रहे, निभाई कड़ी ड्यूटी…रेलकर्मी सुजीत को उत्‍त्‍र-मध्‍य रेलवे से मिला सम्‍मान

-डीआरएम अश्‍वनी कुमार ने पीठ थपथपाई, बोले-सिंहस्थ के लिए तैयार रहे।
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। महाकुंभ प्रयागराज में दो माह सतत् ड्यूटी, भीड़ प्रबंधन तथा रेलवे से जुड़ी जानकारियां श्रृद्धालूओं तक पहुंचाने के एवज में रेलकर्मी सुजीत शर्मा को उत्‍तर-मध्‍य रेलवे द्वारा सम्‍मानित किया गया। इनकी इस उपलब्‍ध‍ि पर रतलाम डीआरएम ने पीठ थपथपाई। वहीं विभाग के अधिकारी ने भी शाबासी दी।


दरअसल रतलाम मंडल से भी रेलवे कर्मचारी कुंभ में ड्यूटी देने गए थे। इस दल में शामिल रतलाम एसएंडटी टेलिकॉम विभाग में कार्यरत सुजीत शर्मा ने भी कर्मठत पूर्वक कार्य किया। इस पर इन्‍हें वहां के जोन से सम्‍मानित कर सर्टिफ‍िकेट दिया गया।

इधर, इस सम्‍मान से पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल का नाम रोशन हुआ। इसे लेकर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने बधाई दी। बल्कि उज्जैन में 2027 में होने वाले सिंहस्‍थ के आयोजन के लिए उन्‍हें तैयार रहने को कहा।


बता दें कि सुजीत को कुंभ में अति आवश्यक व अहम कार्य दिए गए थे। इन्‍हें महाकुंभ मेले के कंट्रोल रूम में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस काम को सुजीत ने बेहतरी से निपटाया। डीआरएम के अलावा सीनियर डीएसटी ने भी इनके कामों की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds