मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे रेलवे कर्मचारी… यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर मजदूर संघ ने पैदल मार्च निकाला, गेट मीटिंग में जताया आक्रोश
-डीजल शेड एवं डीआरएम ऑफिस की गेट मीटिंग को महामंत्री आर जी काबर ने किया संबोधित।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ओपीएस शैतानी मांगों को लेकर सोमवार को रेलवे कर्मचारी सड़कों पर निकल पड़े। रैली निकाली नारेबाजी की तथा सबोधित कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवे मेन के आह्वान पर सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में नई पेंशन योजना एवं यूनिफाइड पेंशन स्किम के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने एवं रेल कर्मचारियों की 16 सूत्री मांगों को लेकर विरोध सप्ताह चल रहा है। इस क्रम में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल ने ज़ोनल महामंत्री आरजी काबर की उपस्थित में डीजल शेड एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर रेल कर्मचारियों की गेट मीटिंग आयोजित की गई। नारेबाजी कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके साथ ही महामंत्री की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन स्थित संघ कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक एक विशाल पैदल मार्च निकाल गया।

इसमें सैकड़ों रेल कर्मचारियों की भागीदारी रही। पैदल मार्च दो बत्ती चौराहा होते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर गेट मीटिंग में परिवर्तित हुआ। वहां पदाधिकारियों ने संबोधित कर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर आक्रोश जताया गया।
इसके पूर्व प्रातः 8 बजे डीजल शेड के गेट पर इन्ही मुद्दों को लेकर रेल कर्मचारियों को संबोधित किया। डीजल शेड पर मंडल मंत्री नागर ने स्थानीय मुद्दों को लेकर मजदूर संघ की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए रतलाम मंडल में रेल कर्मचारियों के हितों के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी, विभिन्न स्टेशनों एवं यूनिटों से रेल कर्मचारी एवं मज़दूर संघ पदाधिकारी शामिल हुए।
दोपहर में रतलाम लॉबी पर भी गोधरा क्रू को दिए जा रहे रतलाम मण्डल में वर्किंग को लेकर भी मजदूर संघ द्वारा नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
आभार प्रदर्शन आशाराम मीणा एवं वापी चौधरी ने व्यक्त किया।
संचालन जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान ने किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चेतन्य चौधरी, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, महेंद्र सिंह गौतम व योगेश पाल, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत, महेंद्र राठौर, शाखा सचिव दीपक गुप्ता, वाजिद खान,अमित चौहान,हिमांशु पेटारे, अरविंद शर्मा, गौरव ठाकुर,बापी चौधरी, मनोज खरे,सुमित गर्ग, इमरान खान, मोहित टाक, कुंदन सोनेर, सुनील डागर, दिनेश छपरी सहित अन्य मौजूद रहें।
