-बजरंग दल के संयोजक समेलन कार्यक्रम में कार्यकर्ता शामिल।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के श्री राम प्रखंड प्रखण्ड में त्रिशूल दीक्षा व बजरंग दल का संयोजक समेलन कार्यक्रम हुआ। जिसमें आगामी 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने त्रिशूल दीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा करवाई गई। कार्यक्रम में विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावल, बजरंग दल जिला संयोजक, श्री राम प्रखंड पालक मुकेश व्यास एवं प्रखंड अध्यक्ष कपिल पुरोहित मंचासीन रहे। बजरंग दल जिला सह संयोजक आशु टाक, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, जिला बल उपासना प्रमुख लखन बरगुंडा, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौर, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल एवं श्री राम प्रखंड उपाध्यक्ष चीकू, प्रखंड संयोजक विकास, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख सुमित, गो रक्षा प्रमुख देवराज एवं खंड मोहल्ला समिति के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंच संचालन एवं आभार श्री राम प्रखंड मंत्री नीरज सतवानी ने माना। यह जानकारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी
