Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

विधायक क्रिकेट महोत्सव…दो मैदानों पर एक माह तक रहेगी अंडर-19 टूर्नामेंट की धूम

-क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में अप्रैल मध्य से मई मध्य तक होगा आयोजन, लाखों रूपए की इनामी प्रतियोगिता में टीमें होगी पुरूस्कृत

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम
शहर में खेल प्रेमियों के लिए आगामी दिनों में एक बार फिर विधायक क्रिकेट महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली खेल स्पर्धा की तैयारियों के संबंध में काश्यप की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा उपस्थित रहे।
विधायक क्रिकेट महोत्सव को लेकर मंत्री एवं विधायक  काश्यप ने बताया कि क्रिकेट महोत्सव का आयोजन अप्रैल मध्य से मई मध्य तक होगा। टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में सर्वाधिक टीमें भाग लेगी। स्पर्धा शहर के दो मैदान, नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर आयोजित होगी। जिसमें रतलाम नगर के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इसमें प्रत्येक टीम में अंडर-19 के खिलाड़ियों की सहभागिता अनिवार्य रहेगी। स्पर्धा में लाखों रूपए की इनामी राशि दी जाएगी। स्पर्धा में सहभागिता करने वाली टीमों को फार्म वितरण नेहरू स्टेडियम से किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.