-रेलवे की बैठक में रतलाम सांसद शंकर लालवानी के फ़िल्म से जुड़ी यादें ताज़ा की।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। यह कम लोगों को ही पता होगा कि इंदौर सांसद शंकर लालवानी एक सिंधी फ़िल्म के कलाकार भी रहे है। इनके साथ रतलाम में कार्यरत रेलवे निरीक्षक ने भी साथ काम किया है। रतलाम आए लालवानी को जब इसकी जानकारी दी गई तो फ़िल्म की शूटिंग की यादें ताज़ा हो गई।
बता दें कि सिंधी भाषा को बढ़ावा देने एस-4 इंटरनेशनल के बैनरतले बनी फ़िल्म की शूटिंग इंदौर, मुंबई व दुबई में हुई थी। रतलाम में यह 10 फरवरी 2019 गायत्री टॉकीज में प्रदर्शित हुई थी। यहां फ़िल्म देखने सिंधी समाज में खासा रुझान रहा था।
सांसदों की मीटिंग में रतलाम आए सांसद लालवानी से सिंधी फ़िल्म में इनके साथ काम कर चुके रेलवे के मुख्य कल्याण निरीक्षक हरीश चांदवानी ने सौजन्य मुलाकात की। फ़िल्म की शूटिंग की यादें ताज़ा की।
यह प्लेटफॉर्म रतलाम के डीआरएम ऑफिस में रेलवे महाप्रबंधक के साथ बैठक का था। रेलवे मुख्य कल्याण निरीक्षक चांदवानी इनसे मिलने डीआरएम ऑफिस के समिति कक्ष पहुंचे। चांदवानी ने इनका स्वागत कर इन्हें सिंधी फ़िल्म ‘पहिंजो हिंकड़ो ही यार’ की शूटिंग की याद दिलाई। लालवानी बोले-जय झूलेलाल, तवाँ किये आयो (तुम कैसे हो)…। बाद में शूटिंग से जुड़ी बातें भी बताई गई।
मामले में चांदवानी ने बताया कि जब फ़िल्म बनी तब लालवानी सांसद नहीं थे। वे आज भी सामान्य व्यक्ति की तरह ही मिलते है तथा समाज उत्थान की चर्चा करते है।
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...
रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...
रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का...
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय...
तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा...
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव...
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू
केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा...
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...
