Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

जीडी हॉस्पिटल की करतूत…भर्ती घायल मरीज पेशाब व नाक में लगी नली सहित उतर आया सड़क पर, चिल्लाकर बोला- चोर है ये अस्पताल, यहां कोई मत आना

-80 फीट रोड पर अस्पताल प्रबंधन का अमानवीय रवैया, लोगों ने बनाए वीडियो।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के 80 फ़ीट रोड स्थित जीडी हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर मरीज से मनमानी राशि ऐंठने की पोल खुद एक घायल मरीज ने खोल दी।
वहां भर्ती घायल मरीज पेशाब व नाक में नली लगी हालत में हॉस्पिटल के आईसीयू से निकलकर सड़क पर उतर आया। उसमें अस्पताल प्रबंधन पर मनमाने रुपए ऐंठने के आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। नज़ारा देखने सड़क पर भीड़ जमा हो गई तथा लोगों में वीडियो बनाने के लिए मोबाइल के कैमरे ऑन कर लिए। कुछ ही देर में वीडियो शहरभर में वायरल भी हो गए।


जानकारी के मुताबिक मारपीट के मामले में घायल बंटी निनामा को बीती रात मेडिकल कॉलेज से इंदौर रैफर किया गया था। लेकिन परिजन इसे बेहतर उपचार के लिए 80 फ़ीट रोड स्थित जीडी हॉस्पिटल ले आए।

इधर, अस्पताल के सुबह बिलिंग की जानकारी मरीज को मिली तो होश उड़ गए। परेशान व आक्रोशित बंटी पेशाब व नाक में लगी नली हाथ में उठाए हॉस्पिटल से बाहर निकल आया। उसने चिल्लाते हुए कहा कि कोई भी यहां मरीज मत लाना। चोर है ये अस्पताल। झूठ बोलकर पैसे काट रहे है अंदर। मामले में हॉस्पिटल के मैनेजर सन्नी वर्मा व बीपी सिंह ने बताया कि आईसीयू में भर्ती मरीज का उपचार चल रहा था। एकाएक वह बगैर सूचना के बाहर निकल आया। बिलिंग का कोई मामला ही नही हुआ।
दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने समझाईश देकर इसे दूसरे अस्पताल जाने को कहा। लेकिन बाद में परिजन इसे अन्यत्र उपचार के लिए ले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.