Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

RCL टूर्नामेंट…अब तक लग चुके लगभग 400 चौकें, 250 छक्के, 5700 रनों की बौछार, दर्शक हुए रोमांचित

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजितं रतलाम क्रिकेट लीग के अगले क्रम में बेहतर मैच खेले गए।
समिति के परामर्शदाता देवशंकर पांडे व जंडेल सिंह ने बताया कि आज प्रथम मैच श्री विला व ब्रदर्स यूनाइटेड के बीच, दूसरा जीत वॉरियर्स व जवाहर टाइगर तथा तृतीय मैच इंडियन गोल्ड व आपका अपना के मध्य खेला गया। इसमें श्री विला, जीत वॉरियर्स व आपका अपना ने मैच पर कब्जा जमाया।

इससे पहले राष्ट्रगान के साथ रविवार को मैच हुए। अतिथि चंद्रा मोटर्स के जीनेश कोठारी, दक्ष कोठारी एवं अमित हंसराजन तथा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारोठ, मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडे, पूर्व मंडलअध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चांदवानी, ट्राफिक ब्रांच सचिव हेमंत मिश्रा, ट्राफिक ब्रांच अध्यक्ष राजेश जैन ट्राफिक ब्रांच सचिव अशोक तिवारी , समाजसेवी अख्तर भाई वारसी डेवलपर्स, भाजपा नेता राकेश मिश्रा पूर्व कार्यालय मंत्री, अनुज शर्मा जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ भाजपा की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।


श्री विला व ब्रदर्स यूनाइटेड के बीच मैच में पहले बल्लेबालजी करते ब्रदर्स युनाइटेड ने 10 ओवर में 86 रनों का जीत के लक्ष्य दिया। जावेद वाटसन 31, साद खान ने 28 रनों के योगदान दिया। टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए। श्री विला के निर्भय सिंह ने ज़ोरदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन , 5 चौके और 3 छक्के और विकास के शानदार 18 रन की मदद रोमांचक मुकाबले में इस टीम ने मात्र 3 विकेट गवाकर पहला लीग मैच जीता। मेन ऑफ द मैच श्री विला के गेंदबाज योगी रहे।
द्वितीय मैच जीत वॉरियर्स व जवाहर टाइगर, के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबालजी करते हुए जवाहर टाइगर ने आक्रामक पारी के साथ 10 ओवर में 71 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए। शाहरुख 18, विक्रम 11, राधेश्याम का 11 रनों का सराहनीय योगदान रहा। जीत वॉरियर्स ने अंतिम ओवर में मैच का रुख पलट दिया।धीरेन्द्र ने अंतिम ओवर में शानदार 2 छक्के लगाकर जीत वॉरियर्स को जीत दिला दी। मेन ऑफ द मैच शाकिब बेलीम रहे।
तृतीय मैच इंडियन गोल्ड व आपका अपना के बीच खेला गया। इंडियन गोल्ड ने 4 विकेट खोकर 10 ओवर में 69 बनाए। 4 विकेट पर अंतिम ओवर में आपका अपना टीम के अंशुदीप 27 रन 3 चौके के साथ आपका अपना ने अपना पहला मैच जीत लिया। मेन ऑफ द मैच गेंदबाज डॉ.सेम रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.