Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

ये भी उपलब्धि….बहु विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान रतलाम भवन ‘शुन्य प्लस’ लेवल का प्रमाणन

-डीआरएम अश्विन कुमार ने संस्थान में पहुंचकर प्रयासों को सराहा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय द्वारा नेट जीरो और नेट पॉजिटिव भवनों के लिए शुन्य लेवलिंग प्रोग्राम की शुरूआत किया गया है। जिसके तहत बड़े आकार के भवनों पर सोलर सिस्टम लगाकर भवन की उपयोगिता के अनुसार गैर परंपरागत ऊर्जा का उत्पादन कर परंपरागत ऊर्जा पर निर्भरता को कम करना है।
इस दिशा में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न सरकारी भवनों एवं रेलवे स्टेशनो पर रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगाये गये हैं। इससे जहॉं एक ओर परंपरागत ऊर्जा पर निर्भरता में कमी आई है वहीं कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आई है।
गत दिवस डीआरएम अश्विन कुमार ने प्रशिक्षण संस्थान पहुंचकर निरीक्षण किया।


रेलवे पीआरओ के मुताबिक रतलाम मंडल के रतलाम स्थित बहु विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान में रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगाया गया है जिससे प्रति वर्ष लगभग 53,960 किलोवाट घंटा गैर परंपरागत ऊर्जा का उत्पादन किया गया। जबकि इस पूरे प्रशिक्षण परिसर जो लगभग 3097 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, कि कुल ऊर्जा खपत लगभग 42,640 किलोवाट घंटा प्रति वर्ष है।
इस प्रशिक्षण संस्थान में गैर परंपरागत ऊर्जा का उत्पादन प्रति वर्ष उपभोग होने वाली ऊर्जा से लगभग 11, 320 किलोवाट घंटा प्रति वर्ष अधिक है।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय द्वारा रतलाम मंडल बिजली विभाग के आंकड़ों की जांच एवं सत्यापन के उपरांत बहु विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान रतलाम भवन को ‘शुन्य प्लस ’ लेवल का पत्र जारी किया गया है। इसका मतलब है कि संबंधित भवन पर लगाये गये सोलर सिस्टम द्वारा प्रति वर्ष उपयोग होने वाली ऊर्जा से अधिक गैर परंपरागत ऊर्जा का उत्पा‍दन किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल का बहु विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान मंडल का पहला सरकारी भवन है। जिसे यह प्रमाण पत्र ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। यह प्रमाण पत्र अगले तीन वर्षो तक के लिए मान्‍य है।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अश्विन कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण एमडीडीटीआई रतलाम ट्रेनिंग सेंटर में सीनियर डी ई ई पावर के साथ किया। निरीक्षण के दौरान मंडल ट्रेनिंग सेंटर में जीरो टेब बिजली के लिए जो सोलर पैनल लगाए हैं, उनका निरीक्षण किया गया। पूरे ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर ट्रेनिंग सेंटर की काफी प्रशंसा की। अच्छा मेंटेन देखकर उन्होंने स्टाफ को अवार्ड देने का कहा। इस अवसर पर ट्रेनिंग सेंटर के संजय भावसार, बिजली विभाग के नरेंद्र सिंह सोलंकी, विजय पवार, जगदीश कौशल आदि स्टाफ मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.