Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

पुरोहित ट्रॉफी.. इंजीनियरिंग एवं जीआरपी के बीच होगी फाइनल भिड़ंत

-भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक उज्जैन संभाग यतेंद्र भारद्वाज ने खिलाड़ियों से परिचय लिया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन रतलाम मंडल कॉ. स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित की स्मृति का फाइनल मैच 27 फरवरी को इंजीनियरिंग व जीआरपी टीम के बीच खेला जाएगा।


26 फरवरी को दो सेमीफाइनल खेले गए। पहला सेमीफाइनल सुबह 11 बजे इंजीनियरिंग विभाग एवं टीएमसी के मध्य खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी रहे। टीम से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मैच में टीएमसी विभाग में 12 ओवर में 106 रन बनाएं वही इंजन विभाग ने 11 ओवर में ही 107 रन बनाकर फाइनल मुकाबले के लिए पहुंची। इस मैच के मेन ऑफ द मैच इंजनियरिंग विभाग के अमित घोषित रहे। जिसने 24 बॉल पर 42 रन लिए।
दूसरा मैच जीआरपी एवं डीजल शेड के मध्य खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक उज्जैन संभाग यतेंद्र भारद्वाज, मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, संगठन मंत्री हरीश चांदवानी रहे। टीम से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। पहली पारी डीजल शेड ने खेलकर 12 ओवर में 60 रन बनाए। वहीं जीआरपी ने तीन विकेट के नुकसान पर 9 ओवर में ही अपना लक्ष्य पूरा कर फाइनल मुकाबले के लिए पहुंची। जिसके मैन ऑफ द मैच रहे जीआरपी के राहुल राजपूत ने 37 रन एवं तीन विकेट लिए।


27 फरवरी को सुबह 11 बजे फाइनल मुकाबला इंजीनियरिंग विभाग एवं जीआरपी रतलाम के मध्य खेला जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी, सामान्य शाखा सचिव पंकज पंवार, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, सामान्य राजेश डांगी, विजय तरवाड़ी, प्रकाश चंद्रावत, युवा नेहाल सिंह के अलावा यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.