-सांसद श्रीमती अनीता चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित रतलाम चैंपियन लीग (RCL) के सातवें दिन रोमांचक मैच हुए। इसमें इंडियन गोल्ड. रॉयल चैलेंजर व जीत वॉरियर्स में जीते मैच, अगले दौर में स्थान पक्का किया।
सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
समिति संयोजक विकास कोठारी, यतेन्द्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर, मनीष शर्मा ने बताया कि प्रथम मैच इंडियन गोल्ड जेसी 11, के मध्य हुआ। टॉस जीतकर जेसी इलेवन ने पहले दो ओवर में महत्वपूर्ण तीन विकेट खो दिए। धीमी शुरुआत के साथ टीम दस ओवर में मात्र 51 रनों का लक्ष्य के साथ 9.4 ओवर में आल आउट हो गई। जिसके जवाब में इंडियन गोल्ड ने धमाकेदार शुरुआत के साथ 5 विकेट खोखर 6.4 ओवर में जीत दर्ज की। गेंदबाज आदित्य बिलपांक ने 1.4 ओवर में 3 विकेट मेन ऑफ द मैच दीपक विश्वकर्मा, बल्लेबाज हारून 17 बाल 24 रन बनाए।
दूसरा मैच ब्रदर्स यूनाइटेड विरुद्ध रॉयल चैलेंजर्स के मध्य खेला गया। रॉयल चैलेंजर ने 10 ओवर के मैच में बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 83 रनों का लक्ष्य दिया। सूरज की शानदार बेटिंग 2 छक्कों के साथ 29 रन बनाए, गौरव पाठक 9 बालों पर 19 रन जड़े । ब्रदर्स यूनाइटेड के राहुल राव ने दो ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट चटकाए।
ब्रदर्स यूनाइटेड रनों का पीछा करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट पर 71 रन ही बना सकी। इस तरह रॉयल चैलेंजर ने मैच 11 रनों से जीत लिया। मेन ऑफ द मैच सूरज रहे।
तृतीय मैच श्री विला विरुद्ध जीत वारियर में हुआ। जीत वॉरियर्स ने पहले बल्लेबालजी करते हुए 10ओवर में 88 रन,9 विकेट पर बनाए, बल्लेबाजी में राहुल निनामा ने 16 गेंदों पर 40 रन 2 चौके, 4 छक्के , कालू भईया धीरेन्द्र ने क्रमशः 13 और 14 रन बनाए।
गेंदबाज के रूप में योगी और निर्भय सिंह ने 2 ओवर में दो दो विकेट लिए।श्री विला ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 67 रन बनाए और यह टीम 22 रनों से पहला ही मैच हार गई। मेन ऑफ द मैच राहुल निनामा रहे।
मैच के दौरान आरडीए पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रति छक्के और विकेट पर 500 रुपए के पुरस्कार प्रदान किए।

अतिथि के रूप में सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, संरक्षक महेंद्र कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, एम आईसी सदस्य अक्षय संघवी, धर्मेंद्र व्यास, हितेश कामरेड , महामंत्री भाजपा निर्मल कटारिया, भाजपा नेत्री अनीता कटारिया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा नेता गौरव त्रिपाठी , कृष्णा सोनी दिनदयाल मंडल अध्यक्ष, भूरालाल डाबी सरपंच बंजली व कन्हैया लाल जाट उपसरपंच बंजली रहे।
इस अवसर पर समिति के संजय शर्मा, अशोक पोरवाल, मनीष शर्मा, देवशंकर पांडे, जनडेल सिंह गुर्जर, योगेंद्र सिंह, गोविंद मालवीय, लवकेश शर्मा, दीपक मइड़ा, नीलेश मेहता, अरुण चौरड़िया, अभिषेक पटेल अविनाश शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
छठें दिन अंतिम ओवर तक मैच में रोमांच देखने को मिल रहा…
इससे पहले छठें दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। प्रथम मैच फाइनेंस सर्किल वि जवाहर टाइगर मध्य खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के साथ फाइनेस सर्कल ने दस ओवर में 94 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज संजू सैमसन शानदार 42 रन 23 बालों पर जिसमें सात चौके और एक छक्का, गेंदबाज हर्ष ने दो ओवर में 3 विकेट चटकाए । जवाहर टाइगर ने लक्ष्य को 9.5 बाल पर रोमांचक तरीके से जीता राधेश्याम सोनकर ने 18 बालों पर 30 रन बनाए मेन ऑफ द मैच राधेश्याम सोनकर रहे ।
दूसरा मैच खतम इलेवन वि हाट रोड सुपर किंग्स के बीच हाट रोड सुपर किंग्स ने दस ओवर में 6 विकेट खोकर 81 रन बनाए जिसमें रॉबिन बेंजामिन की 42 रन 29 बाल और देवदास 17 रन का महत्वपूर्ण योगदान रहा खतम इलेवन के गेंदबाज राजेन्द्र सिंह, सचिन यादव ने दो दो विकेट लिए, खतम इलेवन ने आठ ओवर में ही चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की ।मेन ऑफ द मैच राजेंद्र सिंह प्रबल गौतम रहे ।
तीसरा मैच शैरानी किंग्स वि आपका अपना के मध्य खेला गया. जिसे एकतरफ़ा मुकाबले मे शेरानी किंग्स ने जीता. बल्लेबाजी और गेन्दबाजी दोनों क्षेत्रों मे शेरानी किंग्स छाया रहा. शेरानी किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुई दस ओवर मे 87 रन बनाए। जिसके जावब मे आपका अपना की टीम सस्ते मे आउट होकर मैच हार गई. इस मैच के विजेता टीम और मेन आफ द मैच का पुरस्कार पार्षद शक्ति बन्ना, योगेश पापटवाल, परमानन्द योगी समाजसेवी विक्की जैन (जियाजी) ने आयोजन समिति के संयोजके विकास कोठारी, मनीष शर्मा विजय मीणा की मौजूदगी मे प्रदान किए।
प्रतियोगिता के मैच के दौरान महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, अशोक चौटाला, संजय शर्मा, अशोक पोरवाल, देव शंकर पांडे, जेंडर सिंह गुर्जर, योगेंद्र सिंह, गोविंद मालवीय, दीपक मइड़ा, अभिषेक पटेल अविनाश शर्मा ( काजू ) सुजीत उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, प्रिंस बन्ना आदि सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।
