Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

सिंहस्थ के लिए कुंभ का ट्रॉयल…रतलाम मंडल से प्रयागराज जाएगी रेलवे टीम, कुंभ के प्रोजेक्ट को सिंहस्थ में लागू करेंगे

-पत्रकारों से रूबरू हुए डीआरएम ने कुंभ से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कुंभ में रेल परिचालन सहित यात्रियों के आवाजाही के कुशल रेल प्रबंधन को रतलाम मंडल के उज्जैन सिंहस्थ लागू किया जाएगा। इसके लिए रतलाम मंडल से बकायदा टीम प्रयागराज जाएगी। वहां के मैनेजमेंट फार्मूले को रतलाम मंडल में लागू किया जाएगा। तांकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेल सुविधा मिल सके।
यह जानकारी रतलाम डीआरएम अश्वनी कुमार ने सोमवार को मंडल कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। इस दौरान एडीआरएम अशफ़ाक़ अहमद भी मौजूद रहे।
डीआरएम कुमार ने प्रयागराज में रेलवे से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि एक सप्ताह के बाद 9 फरवरी को वहां यात्रियों का एकाएक दबाव बढ़ा है। इस दिन यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रयागराज सहित आसपास के 8 स्टेशनों से 330 ट्रेनें चलाई गई है। यानी हर चार मिनिट में एक यात्री ट्रेन से कुल 12.5 लाख यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ दिया गया है। इसी तरह 10 फरवरी को 130 ट्रेनें चलाई गई है।
भारतीय रेलवे के अन्य मंडलों की तरह रतलाम मंडल से भी कुंभ के लिए रैक भेजे गए है। 4 स्पेशल ट्रेनों का भी रतलाम मंडल से संचालन किया गया है। विशेष इंतजामों के लिए यह के 54 कर्मचारियों का स्टाफ प्रयागराज भेजा गया है। रतलाम मंडल से होते हुए कई ट्रेनों का सफल संचालन भी किया गया है।
उन्होंने बताया कि उज्जैन सिंहस्थ के लिए हमने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। कुंभ में की गई तैयारियों का जायजा लेने रतलाम मंडल से टीम प्रयागराज भेजी जाएगी। कमर्शियल विभाग की टीम में अधिकारी भी भेजे जाएंगे। वहां के मैनेजमेंट को सिंहस्थ में कारगर रूप से लागू करने में परिचालन सहित ऑपरेटिंग में हमें सहायता मिलेगी। इस दौरान डीआरएम ने रतलाम स्टेशन से जुड़ी यात्री सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.